how to be a police constable. सिपाही कैसे बने ,पुलिस कांस्टेबल कैसे बने – दोस्तों अगर आप करियर में पुलिस सेवा में जाना चाहते हैं तो आपके पास कई सारे विकल्प हैं | आज हम आपको ये बताने जा रहे हैं कि आप पुलिस कांस्टेबल कैसे बन सकते हैं | पुलिस में भर्ती होना चाहते हैं तो पुलिस कांस्टेबल सबसे आसान है | पुलिस कांस्टेबल या सिपाही को हिंदी में आरक्षी कहा जाता है | वैसे तो पुलिस कांस्टेबल सबसे पहला पायदान होता है मगर आप 10+2 के बाद ही पुलिस कांस्टेबल बन सकते हैं | तो चलिए अगर आप भी पुलिस में भर्ती होना चाहते हैं तो विस्तार से जानते हैं कि पुलिस कांस्टेबल कैसे बने या पुलिस में सिपाही कैसे बने
एक पुलिस सुरक्षा कर्मी के रूप के करियर बनाने के लिए शुरुआत आमतौर पर पुलिस कांस्टेबल से ही होती है। पुलिस आरक्षी बनने के लिए निम्न चरण है। UP Police Constable Recruitment: यूपी पुलिस में नौकरी पाने का सपना बहुत से युवाओं का होता है, लेकिन कांस्टेबल की भर्ती प्रक्रिया इतनी आसान नहीं है। यह प्रक्रिया कड़ी मेहनत और तैयारी की मांग करती है। यूपी पुलिस में नौकरी कैसे मिलती है, इसके बारे में विस्तृत जानकारी आपको यहां मिलेगी।
पढ़े – असिस्टेंट कमांडेंट कैसे बने -सहायक कमांडेंट – BSF , CISF , SSB , CRPF, ITBP
कांस्टेबल बनने के लिए योग्यता (eligibility) क्या होनी चाहिए :

1. पुलिस कांस्टेबल बनने के लिए शैक्षिक योग्यता- पुलिस भर्ती
पुलिस कांस्टेबल बनने के लिए आपको कम से कम 10+2 किसी भी विषय से पास होना चाहिए। पुलिस में भर्ती होने के लिए ये पहली और आवश्यक शर्त है |
2. पुलिस कांस्टेबल बनने के लिए शारीरिक योग्यता क्या चाहिए
पुलिस बनने के लिए आपको शारीरिक रूप से एकदम स्वस्थ होना चाहिए। उम्मीदवार की लंबाई और वजन सही होना चाहिए। लंबाई सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जाति के लिए कम से कम 168 सेमी।
और अनुसूचित जन जाति के उम्मीदवारों के लिए कम से कम 160 सेमी होनी चाहिए।
3. पुलिस कांस्टेबल बनने के लिए आयु
पुलिस सिपाही बनने के लिए उम्मीदवार को 18 साल से अधिक और 23 साल से अधिक नहीं होना चाहिए।
आयु सीमा में अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 3 साल और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जन जाति के उम्मीदवारों के 5 साल की छूट है।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया में मुख्य चरण UP Police Constable Bharti
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया में दो मुख्य चरण होते हैं:
पहला चरण: लिखित परीक्षा
यह प्रारंभिक चरण है, जिसमें उम्मीदवारों की बौद्धिक क्षमता का मूल्यांकन किया जाता है। परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) शामिल होते हैं, जो निम्नलिखित विषयों पर आधारित होते हैं:
- सामान्य ज्ञान (General Knowledge)
- हिंदी भाषा (Hindi Language)
- संख्यात्मक योग्यता (Numerical Ability)
- तार्किक क्षमता (Reasoning Ability)
परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड जारी किए जाते हैं, जो परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए अनिवार्य होते हैं।
दूसरा चरण: शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Efficiency Test – PET)
लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाता है, जिसमें शारीरिक क्षमता का परीक्षण किया जाता है। इस चरण में निम्नलिखित गतिविधियाँ शामिल होती हैं:
- दौड़ (Race):
- पुरुष उम्मीदवारों को 4.8 किमी की दौड़ 25 मिनट में पूरी करनी होती है।
- महिला उम्मीदवारों को 2.4 किमी की दौड़ 14 मिनट में पूरी करनी होती है।
- ऊंची कूद (High Jump):
- पुरुष उम्मीदवारों के लिए 4.5 फीट।
- महिला उम्मीदवारों के लिए 3 फीट।
- लंबी कूद (Long Jump):
- पुरुष उम्मीदवारों के लिए 14 फीट।
- महिला उम्मीदवारों के लिए 10 फीट।
शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल होने के बाद, उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा के लिए बुलाया जाता है, जो अंतिम चयन के लिए आवश्यक होते हैं।
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का तीसरा चरण क्या है?
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के तीसरे चरण में उम्मीदवारों को फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) पास करना होता है। इस चरण में पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम ऊंचाई 168 सेंटीमीटर और छाती 79 सेंटीमीटर (5 सेंटीमीटर फुलाव के साथ) होनी चाहिए। वहीं, महिला उम्मीदवारों की न्यूनतम ऊंचाई 152 सेंटीमीटर निर्धारित की गई है। यदि उम्मीदवार इन मापदंडों को पूरा नहीं करते हैं, तो उन्हें अयोग्य घोषित किया जा सकता है।
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का चौथा चरण क्या है?
चौथे और पांचवें चरण में उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन से गुजरना होता है।
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन: फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट पास करने के बाद, उम्मीदवारों के सभी दस्तावेज़ों की जांच की जाती है। इसमें आयु, शैक्षणिक योग्यता और जाति से जुड़े प्रमाणपत्रों का सत्यापन किया जाता है।
- मेडिकल टेस्ट: दस्तावेज़ सत्यापन के बाद, उम्मीदवारों का मेडिकल टेस्ट होता है, जिसमें उनकी शारीरिक और मानसिक फिटनेस की जांच की जाती है।
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का अंतिम चरण क्या है?
सभी दस्तावेज़ों के सत्यापन और मेडिकल परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों का फाइनल चयन किया जाता है। इसके बाद उम्मीदवारों को ट्रेनिंग सेंटर आवंटित किए जाते हैं। चयनित उम्मीदवार निर्धारित सेंटर पर जाकर ट्रेनिंग पूरी करते हैं। ट्रेनिंग समाप्त होने के बाद उन्हें कांस्टेबल के पद पर नियुक्त किया जाता है। हालांकि, यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा पास करने के बाद भी सरकारी नौकरी के लिए उम्मीदवारों को अक्सर कुछ समय तक इंतजार करना पड़ता है।
पुलिस कांस्टेबल बनने के लिए क्या करें- पुलिस कांस्टेबल कैसे बने
चरण 1 आवेदन पत्र भरना।
पुलिस कांस्टेबल बनने के लिए सबसे पहले विज्ञापन प्रकाशित होने पर आपको फॉर्म ऑफलाइन या ऑनलाइन माध्यम से भरना होता है।
चरण 2 लिखित परीक्षा।
आवेदन पत्र भर जाने के बाद उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाता है।
या लिखित परीक्षा के स्थान पर उम्मीदवारों के शैक्षिक प्रमाणपत्र के अंको के (मेरिट) आधार पर भी चयन किया जाता है
चरण 3 शारीरिक परीक्षा।
लिखित परीक्षा या मेरिट में सफल होने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक परीक्षा और दौड़ के लिए बुलाया जाता है। सामान्यतः उम्मीदवारों को 5 किमी की दौड़ कम से कम 27 मिनट के पूरा करने की अपेक्षा की जाती है। उम्मीदवारों की लंबाई और सीने की चौड़ाई मापी जाती है(महिला उम्मीदवारों को छोड़कर)।
चरण 4 प्रमाणपत्र सत्यापन
दौड़ और शारीरिक परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों के मूल प्रमाणपत्रों की जाँच की जाती है।
चरण 5 मेडिकल परीक्षा।
सबसे अंत में उम्मीदवारों का मेडिकल परिक्षण किया जाता है। इसमें सफल होने वाले उम्मीदवारों को पुलिस प्रशिक्षण कैम्प में ट्रेनिंग देकर ड्यूटी पर तैनात किया जाता है।
पुलिस कांस्टेबल का वेतन कितना होता है
दोस्तों अक्सर लोग ये सवाल पूछते हैं कि एक पुलिस कांस्टेबल का वेतन या पगार कितना होता है | कांस्टेबल को 5,200-20,200 और ग्रेड पे 2000 के हिसाब से वेतन मिलता है। यानी लगभग 20,000-25000 रूपये प्रति महीना।
पढ़े –पुलिस में दरोगा कैसे बने , सब-इंस्पेक्टर कैसे बने , पुलिस उपनिरीक्षक कैसे बने
आप अपना करियर कांस्टेबल से शुरू करके आगे तक जा सकते हैं | कांस्टेबल के बाद हेड कांस्टेबल फिर सहायक उप निरीक्षक, उप निरीक्षक और निरीक्षक के पदों तक भी पंहुचा जा सकता है
पुलिस कांस्टेबल कैसे बने – पुलिस कांस्टेबल बनने के टिप्स
- रोजाना दौड़ लगायें
- मैथ्स और रीजनिंग पर कण्ट्रोल बनाये
- व्यायाम करे
- सामान्य ज्ञान नियमित पढ़े
अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए, उम्मीदवारों को यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से निगरानी करनी चाहिए। तो दोस्तों ये थी जानकारी कि कांस्टेबल कैसे बने | अगर आपको ये पोस्ट पसंद आई हो तो प्लीज हमारी पोस्ट को शेयर ज़रूर करे | हमें बहुत ख़ुशी होगी