Categories: Career News

भारत की पहली महिला रेसलर हमीदा बानो – Google Doodle Hamida Banu tribute

भारत खेलो और खिलाड़ियों का देश है| भारत के तमाम खेलों में कुश्ती बहुत ही प्रसिद्ध है| उत्तर प्रदेश बिहार मध्य प्रदेश राजस्थान तथा हरियाणा के पहलवानों ने विश्व स्तर पर अपना नाम कमाया| इसी कड़ी में हम बात करने वाले हैं एक महिला पहलवान की जिन्होंने आज ही के दिन विश्वकृतिमान स्थापित किया था| गूगल ने उसे महिला पहलवान को अपने डूडल के माध्यम से ट्रिब्यूट अर्पित किया है| उसे महिला पहलवान का नाम है हमीदा बानो

आज हमें कैसी महिला के बारे में बात करने जा रहे हैं उनकी उपलब्धि को अभी तक बहुत कम लोग जानते थे| हमने अक्सर WWE कुश्ती में महिलाओं और पुरुषों दोनों को लड़ते हुए देखा है| मगर आपको पता है कि भारत की सबसे पहले महिला पहलवान कौन थी और क्यों गूगल ने उन्हें आज डूडल के माध्यम से याद किया है| तो चलिए विस्तार में जानते हैं

कौन है भारत की पहली महिला रेसलर हमीदा बानो

Google Doodle celebrates Hamida Banu: 70 वर्ष पहले आज ही के दिन 1954 में आयोजित एक कुश्ती मैच में केवल 1 मिनट और 34 सेकेंड में जीत दर्ज करने के बाद हमीदा बानो को वैश्विक स्तर पर पहचान मिली। उन्होंने विश्व प्रसिद्ध रेसलर बाबा पहलवान को पराजित किया था। 

भारतीय महिला पहलवान हमीदा बानो का जन्म 1900 के दशक की आरंभ में उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के पहलवानों के एक परिवार में हुआ था। वह कुश्ती के खेल का अभ्यास करते हुए बड़ी हुईं और 1940 और 1950 के दशक के अपने करियर में 300 से अधिक रेसलिंग की प्रतियोगिताओं में विजय दर्ज की।

Hamida ने शादी के लिए रखी शर्त

हमीदा बानो ने 1940 और 1950 के दशक में चुनौती देते हुए कहा था कि जो भी उन्हें दंगल में हराएगा वे उससे शादी करेंगी। उन दिनों महिलाओं और पुरुषों की आपस में कुश्ती बहुत आम तो नहीं थी मगर जब भी कुश्ती का मुकाबला होता था तो उसे मुकाबले को देखने के लिए हजारों की संख्या में दर्शक आते थे| पर हमीदा के पहली बार पुरुष के साथ कुश्ती की बात करें तो हमीदा के साथ पहला कुश्ती मैच  लाहौर के फिरोज खान के साथ 1937 में हुआ था और इस मैच से उन्हें काफी Fame मिली। हमीदा ने फिरोज खान को चित कर दिया था। इस मैच के बाद हमीदा ने एक सिख और कोलकाता के एक अन्य पहलवान खड़ग सिंह को हराया। इन दोनों ने हमीदा से शादी करने के लिए चुनौती दी थी।

Google Doodle Tribute For Hamida Bano

गूगल ने अपने डूडल के डिस्क्रिप्शन में कहा है, “हमीदा बानो अपने समय की अग्रणी थीं और उनकी निडरता को पूरे भारत और दुनियाभर में याद किया जाता है। अपनी खेल उपलब्धियों के अलावा, उन्हें हमेशा खुद के प्रति सच्चे रहने के लिए मनाया जाएगा।”

गूगल ने चार मई को हमीदा बानो को याद करते हुए एक डूडल बनाया है। जैसा कि हमने आपको बताया हमीदा बानो भारत की पहली महिला पहलवान थीं। हमीदा बानो से मिली हार के बाद हार के बाद बाबा पहलवान ने कुश्ती से संन्यास ले लिया

किसने बनाया है हमीदा बानो का डूडल

गूगल के हमीदा बानोके इस डूडल को बेंगलूरू की गेस्ट कलाकार दिव्या नेगी ने तैयार किया है। डूडल के बैकग्राउंड में Google लिखा हुआ है, जो स्थानीय वनस्पतियों और जीवों से घिरा हुआ है। हमीदा बानो को ‘अलीगढ़ की अमेजन‘ के नाम से भी जाना जाता है।

नेट का फॉर्म कैसे भरें 

kaisebane

Share
Published by
kaisebane

Recent Posts

ब्लॉकचेन क्या है हिंदी में जानकारी

ब्लॉकचेन(blockchain) एक वितरित डेटाबेस या लेज़र होता है जो लगातार बढ़ते रिकॉर्ड्स, जिन्हें ब्लॉक्स कहा…

3 weeks ago

प्रभाव शाली आवेदन पत्र लिखने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें

किसी भी पद के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहली प्रक्रिया होती है उसे…

3 weeks ago

CBSE Results 2024: इस तारीख को घोषित होगा कक्षा 10 और 12 बोर्ड परिणाम

सीबीएसई बोर्ड के छात्रों के लिए एक अच्छी खबर है| CBSE 2024 कक्षा 10 और…

3 months ago

NET / JRF Exam 2024 Notification| Oppertunity to Apply

National Testing Agency (NTA) has relased UGC NET / JRF Exam June 2024 Notification. राष्ट्रीय…

3 months ago

UPPSC ARO/RO के Mains Exam की अच्छी तैयारी कैसे करें

दोस्तों पिछली पोस्ट में हमने आपको ये बताया था कि समीक्षा अधिकारी कैसे बने -…

3 months ago

UPPSC ARO/RO 2024 Prelims Re-exam Latest Update

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा 11 फरवरी को दो शिफ्ट में उत्तर प्रदेश लोक…

3 months ago