Govt Career

UP Police Job News : 35 हजार आरक्षी की सीधी भर्ती की परीक्षा कराने के लिए जारी हो सकती है निविदा

UP POLICE 35000 Recruitment News उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को सिविल पुलिस के 26,210 आरक्षी, फायरमैन के 1007 और पीएसी के 8540 सिपाहियों की सीधी भर्ती का अधियाचन पिछले वर्ष अगस्त महीने में प्राप्त हुआ था। तत्पश्चात बाद भर्ती से संबंधित परीक्षा कराने के लिए निविदा निकाली गयी थी।

उत्तर प्रदेश में सिविल पुलिस फायरमैन तथा पीएसी में सिपाही, सब इंस्पेक्टर स्तर तक भर्ती निकालने एवं एग्जाम को सुचारू रूप से कराने की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की होती है

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की होती है बहुप्रतीक्षित 35,757 सिपाहियों की सीधी भर्ती की प्रक्रिया को अप्रैल माह से शुरू करने की तैयारी में है। भर्ती की परीक्षा आयोजित करने के लिए ओपन टेंडर के जरिए नई कंपनियों को इस भर्ती परीक्षा को आयोजित कराने के लिए आमंत्रित करेगा। यह पहली बार नहीं है| पुलिस भर्ती बोर्ड यह कवायद विगत वर्षों में भी कर चुका है, गौरतलब है कि केवल एक ही कंपनी के निविदा में भाग लेने की वजह से उस वक्त निविदा के थ्रू एग्जाम कराने की प्रक्रिया को निरस्त कर दिया गया था।

3 अप्रैल एवं 6 अप्रैल है उत्तर प्रदेश पीसीएस 2023 के फॉर्म भरने की आखिरी तारीख

पुलिस भर्ती बोर्ड को नागरिक पुलिस, पीएससी एवं फायरमैन के कुल लगभग 35000 पदों पर भर्ती का अधियाचन अगस्त 2022 में मिला था। इसके बाद भर्ती परीक्षा कराने के लिए कंपनियों के लिए निविदा आमंत्रित की गयी थी। इस प्रक्रिया में केवल एक ही कंपनी ने हिस्सा लिया था जिसकी वजह से निविदा प्रक्रिया निरस्त करनी पड़ी थी। 

वर्तमान में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति भर्ती बोर्ड सिपाही के 534 पदों पर स्पोर्ट्स कोटा के तहत कुशल खिलाड़ियों की भर्ती प्रक्रिया को पूरी करने जा रहा है। इसी महीने 31 मार्च तक यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी जिसके बाद अप्रैल के पहले हफ्ते में 35,757 सिपाहियों की डायरेक्ट भर्ती करने की प्रक्रिया शुरू होगी। भर्ती बोर्ड के सूत्रों के अनुसार तो इस बार कई नई कंपनी निविदा प्रक्रिया में भाग ले सकती हैं। निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। फिलहाल अभी के निर्णय के अनुसार यह परीक्षा ऑनलाइन होगी | मगर आने वाले समय में इस भर्ती प्रक्रिया को ऑफलाइन तरीके से कराने पर भी निर्णय लिया जा सकता है

बता दें कि  उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की स्थापना उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी शासनादेश दिनांक 02 -12 -2008 द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस के विभिन्न अराजपत्रित पदों पर सीधी भर्ती एवं प्रोन्नति हेतु चयन की गतिविधि सम्बंधित भर्ती की नियमावली एवं प्रक्रिया के अनुसार सम्पादित करने के दोहरे उद्देश्य से की गयी है!
इस बोर्ड के अध्यक्ष पुलिस महानिदेशक स्तर के अधिकारी होते है! बोर्ड में दो सदस्य, पुलिस महानिरीक्षक स्तर के अधिकारी नियुक्त होतेहै, जिनमे से एक सदस्य सचिव के रूप में कार्यरत है ! सीधी भर्ती एवं प्रोन्नति करने हेतु अलग अलग अपर सचिव के रूप में दो पुलिस उपमहानिरीक्षक , एक पुलिस अधीक्षक ( सतर्कता ), एक सयुक्त सचिव ( वित्त ), एक सिस्टम एनालिस्ट , दो उपसचिव स्तर के अधिकारी सीधी भर्ती एवं प्रोन्नति हेतु , अनुसचिव के रूप में दो अपर पुलिस अधीक्षक, 06 पुलिस उपाधीक्षक एवं 184 अराजपत्रित पदों का प्रतिनियुक्त के आधार पर नियतन है!
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड का मुख्य केंद्र नवीनतम तकनीक का प्रयोग करते हुए प्रख्यापित नियमो एवं प्रक्रिया के अंतर्गत निष्पक्ष एवं पारदर्शी सीधी भर्ती की प्रणाली को विकसित एवं लागू करना है, ताकि योग्यता के आधार पर सीधी भर्ती को सुगम बनाया जा सके!

 सूचना/विज्ञप्ति (20.03.2023)
उoप्रo पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर कुशल खिलाड़ियों की सीधी भर्ती – 2022 अभिलेखों की संवीक्षा एवं खेल कौशल परीक्षण का आयोजन “हैण्डबाल” “तैराकी” एवं “वालीबॉल ” खेल विधा के अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र” अपलोड किए जाने एवं तिथियों में संशोधन सम्बन्धी महत्वपूर्ण सूचना
अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र डाउनलोड करने हेतु लिंक

kaisebane

Share
Published by
kaisebane

Recent Posts

UPSESSB TGT/PGT की तैयारी कैसे करें – TGT PGT Teacher कैसे बने

दोस्तों  आज की पोस्ट में हम आपको बताएँगे कि अगर आप  TGT/PGT की परीक्षा पास करना चाहते… Read More

8 घंटे ago

आबकारी निरीक्षक कैसे बने | Excise Inspector in Hindi

उत्तर प्रदेश में आबकारी विभाग में हर वर्ष निरीक्षक पदों पर भर्ती की जाती है|… Read More

2 सप्ताह ago

कंप्यूटर क्या है Computer Kya hai – Computer Ki Jankari Hindi Me

Computer Kya hai- कंप्यूटर क्या है : दोस्तों आज का दौर कम्प्यूटर का दौर है… Read More

4 सप्ताह ago

फर्राटेदार अंग्रेजी बोलना कैसे सीखे – How to Speak Fluent English

English kaise sikhe ? English Bolna Kaise Sikhe ? अंग्रेजी या इंग्लिश बोलना कैसे सीखे  ? दोस्तों ये… Read More

4 सप्ताह ago

PowerPoint presentation PPT कैसे बनाये – PPT in Hindi

How to Create Powerpoint Presentation In Hindi- PPT Slides in Hindi आपने कई बार सुना… Read More

4 सप्ताह ago

वेब डिजाइनिंग क्या है ? वेबसाइट डिजाइनिंग कैसे करते हैं Web Page Design

What is Web Designing Course in Hindi आज हम वेब डिजाइनिंग के बारे में समझने… Read More

4 सप्ताह ago