Personality

स्मार्ट कैसे बने – स्मार्ट बनने के 10 टिप्स

दोस्तों आज के युग में स्मार्ट होने की परिभाषा बदल गयी है | आज हर क्षेत्र में स्मार्ट लोगो की ज़रूरत है | आज की इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको ये बताएँगे कि  स्मार्ट कैसे बने – स्मार्ट बनने के टिप्स. सबसे पहले तो हमें इस बहुचर्चित शब्द स्मार्ट का मतलब समझना होगा कि स्मार्ट का मतलब क्या होता है | स्मार्टनेस का मतलब खूबसूरती  नहीं है | अगर आप डिक्शनरी में स्मार्ट शब्द का अर्थ खोजे तो आप पाएंगे कि स्मार्ट का मतलब होना है –बुद्धिमानशीघ्रफुर्तीला,  तीव्रबुद्धिचुस्तहाज़िरजवाब , बना ठना आदि शब्द है स्मार्ट के मतलब | Smartness का अर्थ सिर्फ बाहरी खूबसूरती नहीं होती है| इस पोस्ट में हम आपको स्मार्ट बनने के 10 टिप्स देने वाले हैं

स्मार्ट होने का अर्थ ये नहीं है कि आप शारीरिक तौर पर कितने खूबसूरत हैं , आप सावले हैं या गोरे. | स्मार्ट होने का मतलब गतिशील होना है , एक्टिव होना , जागरूक होना , सकारात्मक होना | लोगो के अन्दर एक भ्रम है  कि अगर वो दिखने में सुन्दर और सुडौल हैं तो वो स्मार्ट हैं | नहीं ऐसा बिलकुल भी नहीं है |

स्मार्ट वो व्यक्ति नहीं होता जो सिर्फ दिखने में आकर्षक हो या सुन्दर हो | बल्कि स्मार्ट होना आपकी अच्छी आदतों , अच्छी सोच और कार्य करने के सही तरीके से सम्बंधित है | स्मार्ट होना कई चीजों का समन्वय है |

कई बातो को मिलाकर हम ये decide कर सकते हैं कि फलां व्यक्ति स्मार्ट है नहीं | आज की इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको बताएँगे कि स्मार्ट कैसे बने या स्मार्ट कैसे बना जा सकता है | स्मार्टनेस किन चीजों से आती है | कौन कौन सी बुरी आदते हमे स्मार्ट बनने से रोकती है

स्मार्ट इंसान के लक्षण क्या क्या होते हैं

  • ऐसा व्यक्ति  आत्मविश्वास से भरा हुआ होता है|
  • जीवन और आसपास की चीजों के प्रति उसका दृष्टिकोण बहुत क्लियर होता है
  • वह अपनी रिजनिंग और लॉजिक का इस्तेमाल अपनी निर्णय क्षमता के साथ करता है|
  • अपने ड्रेसिंग सेंस अपनी बॉडी लैंग्वेज और अपने भाषा शैली पर विशेष ध्यान देता है
  • व्यर्थ की जगह पर अपना समय नष्ट नहीं करता है
  • स्मार्ट व्यक्ति अनावश्यक बातों से खुद को बचाता है और अपने समय को सकारात्मक चीजों में लगाता है|
  • स्मार्ट व्यक्ति किसी भी निर्णय में Risk Analysis जरूर करता है तथा भावनात्मक रूप से बहुत ही संतुलित होता है|
  • छोटी-छोटी खुशियों पर उत्तेजित नहीं होता और ना ही छोटे नुकसान पर व्यथित

स्मार्ट कैसे बने – स्मार्ट बनने के 10 टिप्स Smartness Tips in Hindi

स्मार्ट बनने के लिए हम आप को कुछ बातो के बारे में बताएँगे जिनका ध्यान रख कर आप भी स्मार्ट बन सकते हैं | तो चलिए जानते हैं कि स्मार्ट कैसे बने? क्या-क्या टिप्स फॉलो करके हम खुद को स्मार्ट बन सकते हैं

  • आत्मविश्वास से भरपूर रहे

स्मार्ट व्यक्ति की सबसे बड़ी पहचान होती है उसका आत्मविश्वास | अगर आप के अन्दर आत्मविश्वास की कमी नहीं है तो  ये आत्मविश्वास खुद बखुद तेज बनकर आपके चेहरे पर दिखेगा और आप की कार्यशैली में भी

  • अपने उठने- बैठने और चलने के ढंग में करे 78 सुधार

आपके उठने बैठने और चलने के तरीके से भी या कहें कि आपकी शारीरिक भाषा भी आपके स्मार्टनेस में योगदान करती है |

  • अपने आसपास की चीजों की खबर रखें

आपका ज्ञान ही आपके आत्मविश्वास की पहला पायदान है | अपने आस पास की चीजों की खबर रखे

  • अच्छे और साफ़ सुथरे कपडे पहने

हमेशा साफ़ और अच्छे कपडे पहने | अच्छे का मतलब ये नहीं कि आप अपने हैसियत से ज्यादा खर्च अपने कपड़ो पर करे | अच्छे का मतलब महंगे नहीं है | अच्छे का मतलब जो आपके व्यक्तित्व पे उचित लगे

  • कम बोले और ज्यादा सुने , ज़रूरत पड़ने पर ही बोले

अच्छा श्रोता बनने का प्रयास करे | लोगो की बातो को सुने और तब अपना भी पक्ष रखे | फ़िज़ूल की बहस से बचे | ये चीज़े आप की उर्जा ख़राब करेंगी|

  • प्रतिदिन योग और व्यायाम करे

कहा जाता है कि  स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है | अपने आपको फिट रखे | रोज़ योग करे | व्यायाम करे | अपने आस पास के लोगो को भी प्रेरित करने का प्रयास करे |

  • अपने शरीर की सफाई का ध्यान दे

अपने शरीर की सफाई का ध्यान दे | शेविंग करे | नाखून , बाल  ठीक से रखे | दाँतों की सफाई पर विशेष जोर दे | अगर आपके शरीर से पसीने की दुर्गन्ध आती हो तो हलकी खुशबू वाला परफ्यूम प्रयोग में लाये | जूते और सैंडिल या चप्पल को साफ़ रखे | मोज़े नियमित रूप से बदले | रोजाना नहायें |

  • अपने व्यवसाय से संबंधित चीजों में अपडेट रहें

जब आप इंटरनेट पर यह खोजते हैं कि स्मार्ट कैसे बने यह टिप्स आपके बहुत काम की है| अपने काम को लेकर के सजग रहें तथा अपने व्यवसाय या अपनी जॉब से संबंधित लेटेस्ट सूचनाओं से अपडेट रहें|

  • अपने समय को फिजूल में खर्च न करें

जब हम स्मार्ट बनने के 10 टिप्स के बारे में बात करते हैं तो उसमें सबसे बड़ी टिप्स यह है कि आपको अपने समय का ध्यान देने की बहुत आवश्यकता है| फिजूल की चीजों में अपना समय व्यर्थ करना स्मार्ट लोगों की पहचान नहीं होती है| अधिक से अधिक अपने समय का उपयोग अपने स्किल को बढ़ाने में तथा अपने डेवलपमेंट पर दीजिए|

  • कमिटमेंट का पूरा ख्याल रखें

आवश्यकता पड़ने पर अपने साथ काम करने वाले लोगों की सहायता करें| समय प्रबंधन का विशेष ध्यान रखें| समय का टालमटोल ना करें| अगर आपने किसी को कोई समय दे दिया है तो उस समय पर उपलब्ध होना सुनिश्चित करें

अपने जीवन का पहला इंटरव्यू कैसे दें How to give First interview of your life 

ये  भी आदते बना सकती हैं आपको स्मार्ट- स्मार्ट कैसे बने

  1. इश्वर पर भरोसा रखे |
  2. अपने साथ के लोगो को प्रेरित करे | खुद भी प्रेरणा ले अच्छे लोगों से
  3. सहयोग की भावना रखे
  4. झूठ बोलने से बचे
  5. झूठे वादे न करे
  6. दिखावा न करे
  7. दूसरे के पक्ष को सम्मान दे
  8. मुस्कुराते रहे |
  9. जोर जोर से चिल्ला कर बाते न करे
  10. आसपास की चीजों पर नजर रखें तथा उन्हें  ऑब्जर्व करें

तो यह आपके सवालों का जवाब था कि स्मार्ट कैसे बन जा सकता है|

तो दोस्तों ये थे कुछ टिप जिनको अमल में लाकर आप खुद को स्मार्ट बना सकते हैं | उम्मीद हैं कि आप समझ गए होंगे कि स्मार्ट कैसे बने या स्मार्टनेस क्या होती है | स्मार्ट बनने के 10 टिप्स

kaisebane

View Comments

Share
Published by
kaisebane
Tags: Personality

Recent Posts

हिंदी के विलोम शब्द

Vilom Shabd in Hindi (ARO/RO Exam Vilom Shabd Hindi Mein)-अक्सर परीक्षा में विलोम शब्द से…

1 week ago

कब होगी उत्तर प्रदेश समीक्षा अधिकारी की पुनः परीक्षा

11 फरवरी रविवार 2024 को उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में समीक्षा अधिकारी परीक्षा का…

1 week ago

ग्राफिक डिजाइनर कैसे बने – ग्राफ़िक्स डिजाइनिंग में 10 करियर टिप्स

दोस्तों आज की दुनिया ग्राफ़िक्स और कंप्यूटर की दुनिया है | आज कल ग्राफ़िक्स डिजाईन…

3 months ago

फ़िल्म एक्टर कैसे बने- अभिनेता कैसे बने

इस दौर में फ़िल्मी चकाचौंध और ग्लैमरस लाइफ किसी से छुपी नहीं है | आजकल…

3 months ago

इंटरव्यू में अधिकतर पूछे जाने वाले Top 50 प्रश्न- top 50 interview questions

top 50 interview questions-इंटरव्यू में अधिकतर पूछे जाने वाले Top 50 प्रश्न - अगर हम…

3 months ago

Current affairs 2023 in hindi समीक्षा अधिकारी परीक्षा

Current affairs 2023 in hindi समीक्षा अधिकारी परीक्षा 2024 के लिए- अगर आप भी समीक्षा…

3 months ago