Categories: करियर

RO/ARO 2022-22 परीक्षा के लिए हिंदी पेपर के महत्त्वपूर्ण पर्यायवाची शब्द


ऐसे शब्द जिनके अर्थ समान हों
, पर्यायवाची (अंग्रेज़ी: Synonym) शब्द कहलाते हैं। पानी के पर्यायवाची शब्द हैं जल, नीर, अंबु, तोय आदि।

भौरा का पर्यायवाची –चंचरीक, शिलीमुख, अलि, , भ्रमर, भँवरा, भृंग, मिलिंद, मधुप, मधुकर

चंचरीक वाला प्रश्न पिछले एग्जाम में पूछा गया था

  • अतिथि- पाहुन ,आगंतुक, अभ्यागत।
  • अश्व- घोटक, घोड़ा,आशुविमानक, तुरंग, हय, तुरंगम, वाजि, सैंधव, रविपुत्र।
  • अधर्म- पाप , ,अनाचार, अनीत, अन्याय, अपकर्म, जुल्म।
  • अचल- अडिग ,अटल , दृढ, स्थिर ,अविचल।
  • अनुपम- अनोखा, अनूठा, अपूर्व, अद्भुत, अद्वितीय, अतुल।
  • अमृत- मधु, सुधा, पीयूष ,अमी, सोम ,सुरभोग।
  • अंबा- माता, जननी, मां, जन्मदात्री, प्रसूता।
  • अलंकार– आभूषण, भूषण, विभूषण, गहना, जेवर।
  • अहंकार– दंभ, अभिमान, गर्व, दर्प, मद, घमंड, मान।
  • अरण्य– जंगल, वन, कानन, अटवी, कान्तार, विपिन।
  • अंकुश– नियंत्रण, पाबंदी, रोक, अंकुसी, दबाव, गजांकुश, हाथी को नियंत्रित करने की कील, नियंत्रित करने या रोकने का तरीका।
  • अंतरिक्ष– खगोल, नभमंडल, गगनमंडल, आकाशमंडल।
  • अंतर्धान– गायब, लुप्त, ओझल, अदृश्य।
  • अंबर– आकाश, आसमान, गगन, फलक, नभ।
  • अंतर्गत– शामिल, सम्मिलित, भीतर आया हुआ गुप्त।
  • आयुष्मान- चिरंजीवी, दीर्घ, जीवी, शतायु ,दीर्घायु।
  • आदर्श- प्रतिमान, मानक, प्रतिरूप ,नमूना।
  • आयु- अवस्था, उम्र, वय, जीवनकाल, वयस्, जिन्दगी ।
  • आभूषण- अलंकार, भूषण, गहना, आभरण, जेवर, टूम  ।
  • आँख– नेत्र, नयन, चक्षु, दृग, लोचन, अक्षि, नजर, अक्ष, चश्म।
  • आकाश– नभ, अनन्तं, अभ्रं, पुष्कर, शून्य, तारापथ, अंतरिक्ष, आसमान, फलक, व्योम, दिव, खगोल, गगन, अम्बर।

UPPSC RO/ARO 2022-22 परीक्षा के लिए हिंदी पेपर के महत्त्वपूर्ण पर्यायवाची शब्द

  • आत्मा- प्राणी, प्राण, जान, जीवन, चैतन्य, ब्रह्म, क्षेत्रज्ञ, सर्वज्ञ, सर्वव्याप्त, विभु, जीव ।
  • आयुष्मान- चिरंजीव, दीर्घजीवी, शतायु, दाघायु।
  • आदर्श– प्रतिमान, मानक, प्रतिरूप, नमूना ।
  • आम– रसाल, अतिसौरभ, फलराज, आम्र, सहकार, पिकबंधु, च्युतफल ।
  • कंगाल – निर्धन, दरिद्र, अंकिंचन, गरीब

समीक्षा अधिकारी कैसे बने

  • कंचन – सुवर्ण, सोना, स्वर्ण
  • कई – नाना, अनेक, विविध, एकाधिक, कई-एक
  • कटाक्ष  – व्यंग्य, आक्षेप, छींटाकशी
  • कण्ठ – ग्रीवा, गला, शिरोधरा
  • महादेव – उमापति, विश्वम्भर, आशुतोष, शिव, शंकर, हर, महेश, गिरीश, त्रिलोचन, भूतनाथ
  • महिमा – गरिमा, माहात्म्य, गौरव, बड़ाई, महत्ता
  • मेघ – धराधर, घन, जलचर, वारिद, जीमुत, बादल
  • मोक्ष – मुक्ति, निर्वाण, कैवल्य, अपवर्ग, परमपद
  • मौलिक – वास्तविक, असली, आधारभुत, बुनियादी
  • इंद्र: – मघवा, देवेन्द्र, विडौज, मरूत्पाल, पाकशासन, शुक्र, अमरेश, पुरन्दर, वज्री, वासव, वृषा, वृत्रहा, देवराज, आखंडल, नाकपति, सहस्त्राक्ष, अमरपति, हरि, पुरूहूत, मेघवाहन, वज्रधर, बलाराति, सुरपति, शचीपति, पाकरिपु, सुनासीर, गोत्रमिद, दिशिराज, शतक्रतु, शचीपति, संकन्दन, वृद्धश्रवा, लेखर्षम, वास्तोस्पति, सुरेश, शतमन्यु ।
  • कामदेव का पर्यायवाची शब्द – मनोज, कन्दर्प, आत्मभू, अनंग, अतनु, काम, मकरकेतु, पुष्पचाप, स्मर, मन्मथ
  • सरस्वती – ब्राह्मी, भारती, गो, गिरा, सुष्टु, वागीश, महाश्वेता, भाषा, वाचा, विधात्री, धनदा, धनेश्वरी, श्री, बाक्, इग, ईश्वरी, वर्णमातृका, सन्ध्येश्वरी, वाक्येश्वरी, वाक्, वाणी, शारदा, इला, वोणापाणि, काव्य प्रतिभा, गंभीर विचार, कवित्व–शक्ति, ‌‌‌भारतीय माता, ‌‌‌हिंदू देवी, ‌‌‌वीणा की देवी, ‌‌‌ज्ञान की देवी।
  • लक्ष्मी का मुख्य पर्यायवाची शब्द हिंदी – हरिप्रिया, श्री, इंदिरा, कमला, पद्मा, रमा
  • विष्णु का पर्यायवाची शब्द – पुष्कराक्ष, पुंडरीकाक्ष, गरुड़ध्वज, नारायण, केशव, गोविन्द, माधव, जनार्दन, विशम्भर, मुकुन्द, लक्ष्मीपति, कमलापति
  • ब्रह्मा के पर्यायवाची हैं – विरंचि, सृष्टिकर्ता, कमलासन, पद्मासन, वागीश, वक्ता, विधाता, प्रजापति, चतुर्मुख, हंसारूढ़, गिरापति, पंकजासन, परायु,, भेड़,

बादल,इंद्र , कामदेव , भ्रमर , यमुना , गंगा जैसे शब्दों के पर्यायवाची अधिकतर परीक्षा में पूछे जाते हैं

kaisebane

Share
Published by
kaisebane

Recent Posts

ब्लॉकचेन क्या है हिंदी में जानकारी

ब्लॉकचेन(blockchain) एक वितरित डेटाबेस या लेज़र होता है जो लगातार बढ़ते रिकॉर्ड्स, जिन्हें ब्लॉक्स कहा…

2 weeks ago

प्रभाव शाली आवेदन पत्र लिखने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें

किसी भी पद के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहली प्रक्रिया होती है उसे…

2 weeks ago

CBSE Results 2024: इस तारीख को घोषित होगा कक्षा 10 और 12 बोर्ड परिणाम

सीबीएसई बोर्ड के छात्रों के लिए एक अच्छी खबर है| CBSE 2024 कक्षा 10 और…

3 months ago

भारत की पहली महिला रेसलर हमीदा बानो – Google Doodle Hamida Banu tribute

भारत खेलो और खिलाड़ियों का देश है| भारत के तमाम खेलों में कुश्ती बहुत ही…

3 months ago

NET / JRF Exam 2024 Notification| Oppertunity to Apply

National Testing Agency (NTA) has relased UGC NET / JRF Exam June 2024 Notification. राष्ट्रीय…

3 months ago

UPPSC ARO/RO के Mains Exam की अच्छी तैयारी कैसे करें

दोस्तों पिछली पोस्ट में हमने आपको ये बताया था कि समीक्षा अधिकारी कैसे बने -…

3 months ago