करियर

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग सहायक समीक्षा अधिकारी कैसे बने – UPPSC Assitant Review Officer kaise bane

आज हम उस government jobs की बात कर रहे हैं जिसके बारे में हम बहुत कुछ पहले ही बता चुके हैं | job search के मामले में ये पोस्ट उत्तर प्रदेश में ट्रेंड कर रही है | और वो पोस्ट है सहायक समीक्षा अधिकारी| उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित समीक्षा अधिकारी / सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा के माध्यम से राजस्व विभाग, सचिवालय , लोक सेवा आयोग जैसे विभागों में समीक्षा अधिकारी तथा सहायक समीक्षा अधिकारी के पदों पर चयन होता है|

सहायक समीक्षा अधिकारी कैसे बने – ARO – Assistant Review Officer Kaise bane

अगर आप स्नातक हैं और आपके के पास ओ लेवल या पीजीईडीसीए का डिप्लोमा है और आपकी आयु 21 वर्ष से 40 के बीच में हैं तो आप उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा निकाली जाने वाली भर्ती में बैठ सकते हैं

सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) तथा समीक्षा अधिकारी(RO) की परीक्षा में क्या अन्तर होता है

ARO and RO Exam Differences in Hindi – दोनों पदों के लिए एक ही परीक्षा का आयोजन होता है परन्तु सहायक समीक्षा अधिकारी के पद के लिए मुख्य परीक्षा के बाद हिंदी टाइपिंग परीक्षा का भी आयोजन होता है | हिंदी टंकण में सफल अभ्यर्थियों का ही चयन सहायक समीक्षा अधिकारी पद के लिए होता है|

सहायक समीक्षा अधिकारी पद के लिए आप तभी योग्य माने जाएंगे जब आपके पास ओ लेवल या PGDCA डिप्लोमा होगा | ARO के पद के लिए शेष योग्यताएं RO के पद की ही तरह होती है|

सहायक समीक्षा अधिकारी के निम्नलिखित कर्तव्य हैं|

  1. अनुभाग में प्राप्त होने वाले सरकारी पत्रों को दैनिकी में दर्ज करना, तथा अनुभाग के लिये निर्धारित सरकारी पंजियों का रख-रखाव करना और कागज पत्रों, पत्रावलियों इत्यादि के संचालन को ठीक-ठीक अंकित करना।
  2. निर्गमन के लिये अंकित सरकारी पत्रों को तत्परता से निर्गत करना।
  3. स्वच्छ प्रतियां तथा विवरण पत्र तैयार करना तथा आवश्यकता पड़ने पर उद्धरण लेना।
  4. स्वच्छ प्रतियों इत्यादि का मिलान करने में अन्य सहायकों की सहायता करना।
  5. निर्गत की जाने वाली समस्त डाक को पत्रवाहक-पुस्तिका (Peon Book) में दर्ज करना तथा पत्रों को वितरित हो जाने के उपरान्त पत्रवाहक पुस्तिका की जांच करना।

क्या UPPSC सहायक समीक्षा अधिकारी का पद राज पत्रित होता है ?

नहीं सहायक समीक्षा अधिकारी का पद राज पत्रित नहीं होता है | सिर्फ सचिवालय के समीक्षा अधिकारी का पद ही राज पत्रित होता है| सहायक समीक्षा अधिकारी 4600 ग्रेड पे नौकरियों में सबसे अच्छे पदों में से एक है। हालांकि सहायक समीक्षा अधिकारी वर्ग 3, अराजपत्रित है, लेकिन 3-4 साल में एआरओ को समीक्षा अधिकारी (आरओ) के रूप में पदोन्नत किया जाता है जो कि कक्षा 2 का राजपत्रित (सिर्फ सचिवालय के समीक्षा अधिकारी ) पद है।

अगर आप समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी के पदों के बारे में विस्तृत जानकारी चाहते हैं तो इस पोस्ट को ज़रूर पढ़े | आपको बहुत सहायता मिलेगी

Samiksha Adhikari ki jankari

Download Syllabus of ARO and RP UPPSC

kaisebane

Share
Published by
kaisebane

Recent Posts

ब्लॉकचेन क्या है हिंदी में जानकारी

ब्लॉकचेन(blockchain) एक वितरित डेटाबेस या लेज़र होता है जो लगातार बढ़ते रिकॉर्ड्स, जिन्हें ब्लॉक्स कहा…

3 weeks ago

प्रभाव शाली आवेदन पत्र लिखने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें

किसी भी पद के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहली प्रक्रिया होती है उसे…

3 weeks ago

CBSE Results 2024: इस तारीख को घोषित होगा कक्षा 10 और 12 बोर्ड परिणाम

सीबीएसई बोर्ड के छात्रों के लिए एक अच्छी खबर है| CBSE 2024 कक्षा 10 और…

3 months ago

भारत की पहली महिला रेसलर हमीदा बानो – Google Doodle Hamida Banu tribute

भारत खेलो और खिलाड़ियों का देश है| भारत के तमाम खेलों में कुश्ती बहुत ही…

3 months ago

NET / JRF Exam 2024 Notification| Oppertunity to Apply

National Testing Agency (NTA) has relased UGC NET / JRF Exam June 2024 Notification. राष्ट्रीय…

3 months ago

UPPSC ARO/RO के Mains Exam की अच्छी तैयारी कैसे करें

दोस्तों पिछली पोस्ट में हमने आपको ये बताया था कि समीक्षा अधिकारी कैसे बने -…

3 months ago