एक भारतीय नागरिक के तौर पर और एक प्रतियोगी छात्र के तौर पर आपका यह जानना अति आवश्यक है की भारतवर्ष में कुल जिलों की संख्या कितनी है| सरकारी नौकरी के एग्जाम में यह प्रश्न पूछा भी जाता है| क्या आपको पता है कि भारत में कुल कितने जिले हैं अगर नहीं तो इस पोस्ट के माध्यम से आपको भारत के सारे डिस्ट्रिक्ट की संख्या का पता चलेगा – Total Districts In India in 2026

भारत एक विशाल देश है, जहां प्रशासन को सुचारू रूप से चलाने के लिए राज्यों को जिलों में बांटा गया है। जिला (District) भारत की सबसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक इकाई होती है, जिसके माध्यम से सरकारी योजनाएं, कानून व्यवस्था और विकास कार्य सीधे जनता तक पहुंचते हैं।
अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे UPSC, SSC, RO/ARO, UPPCS या बैंकिंग की तैयारी कर रहे हैं, तो यह सवाल आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है कि भारत में कुल कितने जिले हैं।
भारत में कुल जिले कितने हैं (2026 अपडेट)
2026 तक भारत में जिलों की संख्या लगातार बढ़ती हुई लगभग 800 के आसपास पहुंच चुकी है। हालांकि यह संख्या स्थिर नहीं होती क्योंकि राज्य सरकारें समय-समय पर नए जिले बनाती रहती हैं।
वर्तमान अनुमान के अनुसार भारत में लगभग 780 से 800 जिले मौजूद हैं।
- UPSESSB TGT/PGT की तैयारी कैसे करें – TGT PGT Teacher कैसे बने
- खुद का स्कूल कैसे खोलें – How to Start New School
- UPPSC LT Grade 2025 Social Science Syllabus हिंदी में
- सरकारी नौकरी कैसे पायें- सरकारी नौकरी के लिए क्या करें
जिले बढ़ते क्यों रहते हैं
- भारत में जिलों की संख्या समय के साथ बदलती रहती है और इसके पीछे कई महत्वपूर्ण कारण हैं।
- सबसे बड़ा कारण जनसंख्या वृद्धि है, जिससे बड़े जिलों को विभाजित करके नए जिले बनाए जाते हैं ताकि प्रशासन आसान हो सके।
- कास कार्यों को तेजी से लागू करने के लिए छोटे जिलों की जरूरत होती है ताकि सरकारी योजनाएं प्रभावी रूप से जनता तक पहुंच सकें।
- स्थानीय प्रशासन को मजबूत बनाने और लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के लिए भी नए जिलों का गठन किया जाता है।
- राज्य सरकारें क्षेत्रीय संतुलन और प्रशासनिक सुविधा को ध्यान में रखते हुए नए जिलों की घोषणा करती रहती हैं।
भारत के प्रमुख राज्यों में जिलों की स्थिति
- उत्तर प्रदेश भारत का सबसे अधिक जिलों वाला राज्य है, जहां लगभग 75 जिले हैं।
- मध्य प्रदेश में करीब 50 से अधिक जिले हैं।
- महाराष्ट्र में लगभग 36 से 40 जिले हैं।
- बिहार में करीब 38 जिले मौजूद हैं।
- राजस्थान और तमिलनाडु जैसे राज्यों में भी हाल के वर्षों में नए जिलों का गठन हुआ है, जिससे संख्या में बदलाव देखने को मिला है।
सबसे ज्यादा जिले किस राज्य में हैं
भारत में उत्तर प्रदेश सबसे अधिक जिलों वाला राज्य है। इसकी बड़ी आबादी और विशाल क्षेत्रफल के कारण यहां प्रशासनिक इकाइयों की संख्या भी अधिक है।
भारत का सबसे बड़ा जिला
भारत का सबसे बड़ा जिला क्षेत्रफल (Area) के आधार पर कच्छ (Kutch) जिला है, जो राज्य गुजरात में स्थित है।
कच्छ जिला क्यों सबसे बड़ा है
कच्छ जिला भारत का सबसे विशाल जिला है क्योंकि इसका भौगोलिक क्षेत्र बहुत अधिक फैला हुआ है। यह रेगिस्तान, रण ऑफ कच्छ और समुद्री सीमा से जुड़ा हुआ क्षेत्र है, जिससे इसका विस्तार और भी बढ़ जाता है।
कच्छ जिले की खास बातें
कच्छ जिला भारत का सबसे बड़ा जिला होने के साथ-साथ सांस्कृतिक और भौगोलिक रूप से भी बहुत खास है।
यहां दुनिया का सबसे बड़ा नमक रेगिस्तान “रण ऑफ कच्छ” स्थित है।
यह क्षेत्र पाकिस्तान की सीमा से भी जुड़ा हुआ है, इसलिए सामरिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जाता है।
कच्छ अपनी हस्तशिल्प कला, कच्छी कढ़ाई और सांस्कृतिक मेलों के लिए भी प्रसिद्ध है।
भारत में कच्छ की स्थिति
Kutch District भारत का सबसे बड़ा जिला है और यह गुजरात राज्य के पश्चिमी भाग में स्थित है। इसका क्षेत्रफल इतना विशाल है कि कई छोटे राज्यों के बराबर माना जाता है।
भारत का सबसे छोटा जिला
भारत का सबसे छोटा जिला माहे (Mahe) है, जो केंद्र शासित प्रदेश पुदुचेरी का हिस्सा है।
माहे जिला क्यों सबसे छोटा है
माहे जिला क्षेत्रफल के हिसाब से बहुत छोटा है, क्योंकि यह केवल कुछ ही वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। यह पूरी तरह से केरल राज्य के बीच में स्थित एक छोटा सा क्षेत्र है, लेकिन प्रशासनिक रूप से पुदुचेरी का हिस्सा है।
माहे जिले की खास बातें
माहे भारत के सबसे छोटे जिलों में से एक है और इसका भौगोलिक क्षेत्र बहुत सीमित है।
यह अरब सागर के पास स्थित है और प्राकृतिक रूप से बहुत सुंदर क्षेत्र माना जाता है।
यह जिला प्रशासनिक रूप से छोटा होने के बावजूद शिक्षा, स्वास्थ्य और स्थानीय प्रशासन में अच्छी व्यवस्था के लिए जाना जाता है।
अन्य छोटे जिले
कुछ अन्य छोटे जिलों में भी नाम आता है जैसे:
- दमन (Daman) – दादरा और नगर हवेली एवं दमन-दीव
- दीव (Diu) – एक छोटा द्वीप जिला
लेकिन क्षेत्रफल के आधार पर माहे को सबसे छोटा जिला माना जाता है।
दोस्तों भारत एक सबसे पुरानी सभ्यता वाला देश है जहां समस्त धर्मों के लोग एक साथ निवास करते हैं दोस्तों भारत एक धर्मनिरपेक्ष और बहु मान्यता वाला देश है जहां कई धर्मों के लोग कई भाषाओं को बोलने वाले लोग और अलग-अलग परंपराओं को और मान्यताओं को मानने वाले लोग निवास करते हैं| जनसंख्या की दृष्टि से भारत का विश्व में दूसरा स्थान है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का विश्व में सातवां स्थान है|
भारत के कुल भौगोलिक क्षेत्र को अलग-अलग भाषाओं और मान्यताओं के आधार पर अलग-अलग राज्यों में बांटा गया है कुछ राज्यों का प्रशासन व शासन केंद्र अपने पास रखता है जिन्हें हम केंद्र शासित प्रदेश कहते हैं| अगर आप यह जानना चाहते हैं कि भारत में कुल कितने राज्य और कुल कितने केंद्र शासित प्रदेश हैं तो उसके लेटेस्ट जानकारी के लिए नीचे दी हुई पोस्ट पर क्लिक करें
दोस्तों वर्तमान में वर्ष 2021 तक भारत में कुल 28 राज्य वह 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं| इन राज्यों के शासन व प्रशासन को बेहतर तरीके से चलाने के लिए इन्हें अलग-अलग जिलों में बांटा गया है| बड़े राज्यों में जिलों की संख्या अधिक है मैं ही छोटे राज्यों में जिलों की संख्या कम है
भारत में कुल कितने जिले हैं
वर्तमान समय यानी 2021 में देखे तो भारत में कुल 739 जिले हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि भारत में साल 2001 में district की संख्या 593 थी जबकि साल 2011 में बढ़कर यह 640 हो गयी थी। इस तरह भारत में जिलों की संख्या बढ़ती जा रही है। अब आप यह भी जानना चाहते होंगे कि आपके राज्य में कितने जिले है। तो नीचे भारत के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के जिलों की संख्या बताई गयी है। KnowYourIndia.gov.in वेबसाइट पर दिए गए आंकड़ों के अनुसार भारत में जिलों की संख्या 718 बताई गई है जो कि शायद अभी अपडेट नहीं है| समय-समय पर राज्य सरकार परिसीमन के आधार पर नए जिलों का सृजन तथा पुरानी जिलों का मर्ज प्रोसेस करती रहती है अतः जिलों की संख्या घटी और बढ़ती रहती है
राज्यों के विभाजन के कारण भी जिलों की संख्या राज्यवार घट बढ़ सकती है
भारत के राज्य में जिलों की संख्या- राज्यवार जिलों की संख्या
भारत के कुल राज्य और जिले की संख्या
1. आंध्रप्रदेश में जिले की संख्या 13 है।
2. अरुणाचल प्रदेश में जिले की संख्या 24 है।
3. असम में जिले की संख्या 33 है।
4. बिहार में जिले की संख्या 38 है।
5. छत्तीसगढ़ में जिले की संख्या 27 है।
6. गोवा में जिले की संख्या 2 है।
7. गुजरात में जिले की संख्या 33 है।
8. हरियाणा में जिले की संख्या 22 है।
9. हिमाचल प्रदेश में जिले की संख्या 12 है।
10. झारखंड में जिले की संख्या 24 है।
11. कर्नाटक में जिले की संख्या 30 है।
12. केरल में जिले की संख्या 14 है।
13. मध्यप्रदेश में जिले की संख्या 52 है।
14. महाराष्ट्र में जिले की संख्या 36 है।
15. मणिपुर में जिले की संख्या 16 है।
16. मेघालय में जिले की संख्या 11 है।
17. मिज़ोरम में जिले की संख्या 8 है।
18. नागालैंड में जिले की संख्या 12 है।
19. ओड़िशा में जिले की संख्या 30 है।
20. पंजाब में जिले की संख्या 22 है।
21. राजस्थान में जिले की संख्या 33 है।
22. सिक्किम में जिले की संख्या 4 है।
23. तमिलनाडु में जिले की संख्या 33 है।
24. तेलंगाना में जिले की संख्या 33 है।
25. त्रिपुरा में जिले की संख्या 8 है।
26. उत्तरप्रदेश में जिले की संख्या 75 है।
27. उत्तराखंड में जिले की संख्या 13 है।
28. पश्चिम बंगाल में जिले की संख्या 23 है।
भारत के केंद्र शासित प्रदेश और जिले की संख्या
1. अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में जिले की संख्या 3 है।
2. चंडीगढ़ में जिले की संख्या 1 है।
3. दादर और नागर हवेली -दमन और दीप में जिले की संख्या 3 है।
4. लक्षद्वीप में जिले की संख्या 1 है।
5. दिल्ली में जिले की संख्या 11 है।
6. पुदुच्चेरी में जिले की संख्या 4 है।
7. जम्मू एंड कश्मीर में जिले की संख्या 20 है।
8. लद्दाख में जिले की संख्या 2 है।
तो दोस्तों यह भी जानकारी कि इंडिया में कुल कितने डिस्ट्रिक्ट हैं या भारत में कुल कितने जिले हैं और हर राज्य में जिलों की संख्या कितनी है| अगर आपको यह जानकारी पसंद आई हो तो कृपया इस पोस्ट को अधिक से अधिक लोगों के साथ शेयर करें और हमारे फेसबुक पेज को भी लाइक कर दो| सरकारी नौकरी के एग्जाम और पाठ्यक्रम से संबंधित तमाम पोस्ट हम समय-समय पर डालते रहते हैं ताकि आप की जानकारियां Updated रहे
People Also Read
- असिस्टेंट कमांडेंट कैसे बने केंद्रीय पुलिस बल CAPF में
- PCS Exam के लिए उपयोगी किताबें – PCS Ke liye Best Books
- इन 12 पॉइंट्स से आप समझ जाएंगे कि IAS और PCS में क्या अंतर है ?
आलोक वत्स बीएड धारक , TET / CTET क्वालिफाइड हैं और साथ ही MCA डिग्री धारक भी हैं | विगत 15 वर्षो से सरकारी जॉब्स जैसे समीक्षा अधिकारी , PCS एग्जाम और तमाम सरकारी नौकरियों से सम्बंधित आर्टिकल लिख रहे हैं और हज़ारो छात्रों को गाइडेंस दे चुके हैं |