भारत के प्रमुख दर्रे – ट्रिक्स की मदद से याद रखें

दोस्तों प्रतियोगी परीक्षाओं में अक्सर भारत के दर्रों से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं | खास तौर पर ARO/RO Exam  समीक्षा अधिकारी और PCS जैसे एग्जाम में तो दर्रों से सम्बंधित प्रश्न पूछे ही जाते हैं | भारत के प्रमुख दर्रे –राज्यनुसार दर्रो के विवरण याद रख पाना ज़रा सा मुश्किल हो जाता है | इन्टरनेट की दुनिया के एक ब्लॉग पर हमें ऐसे ट्रिक को देखने और शेयर करने का मौका मिला जो बहुत ही इम्पोर्टेन्ट है | तो चलिए जानकारी हासिल करते हैं कि कैसे भारत के प्रमुख दर्रों के नाम आसानी से याद किये जाएँ

दर्रा क्या होता है

दो या दो से ज्यादा पहाड़ों के बीच जो दबा हुआ स्थान है जिसके जरिए पहाड़ी सीमा को पार किया जाता है उसे ही दर्रे कहते है| भारत के प्रमुख दर्रे कश्मीर , लद्दाख , उत्तराखंड, हिमांचल , सिक्किम तथा महाराष्ट्र जैसे राज्यों में पाए जाए हैं

  • काराकोरम दर्रा
  • रोहतांग दर्रा
  • खारदुंग ला दर्रा
  • बड़ालाचा दर्रा
  • बुर्जिला दर्रा
  • जोजिला दर्रा
  • पीर पंजाल दर्रा
  • शिपकिला दर्रा

भारत के प्रमुख दर्रे की Tricks

जम्मू कश्मीर के प्रमुख दर्रे- 

  • TRICK-“जो पीर का बाबू”
  • Note-इस Trick में एक शब्द “पीर” आया है जो मुस्लिम के धर्मगुरुओ को कहा जाता है अतः मुस्लिम बहुल राज्य “जम्मू कश्मीर” हे।
  1. जो-जोजिला दर्रा  (जोजिला दर्रे का निर्माण सिन्धु नदी द्वारा हुआ है।)
  2. पीर-पीरपंजाल दर्रा
  3. का-काराकोरम  दर्रा (लद्दाख क्षेत्र में स्थित काराकोरम दर्रा भारत का सबसे ऊँचा दर्रा 5624 मिटर है। यहाँ से चीन को जाने वाली एक सड़क बनाई गयी है।)
  4. बा-बनिहाल दर्रा (बनिहाल दर्रे से जम्मू से श्रीनगर जाने का मार्ग गुजरता है।  जवाहर सुरंग इसी में स्थित है।)
  5. बू-बुर्जिल दर्रा (बुर्जिल दर्रा श्रीनगर से गिलगित को जोडती है।)

उत्तराखण्ड के प्रमुख दर्रे-

  • TRICK-“नीलिमा”
  • Note-“नीलिमा” इसमे “नील” का मतलब नीलकंठ भोलेनाथ से हे अर्थात उत्तराखंड में केदार नाथ जिससे हम यह trick किस राज्य  की है का नाम भी याद रख सकते हे।
  1. नी-निति दर्रा
  2. लि-लिपुलेख दर्रा
  3. मा-माना दर्रा

हिमाचल प्रदेश के प्रमुख दर्रे-

  • TRICK-“हिरोशिमा बड़ा”
  1. हि-हिमाचल प्रदेश
  2. रो-रोहतांग दर्रा
  3. शिमा-शिपकला दर्रा (इसका निर्माण सतलज नदी से होता है जो शिमला से तिब्बत को जोड़ता है।)
  4. बड़ा-बड़ालाचा दर्रा

सिक्किम के प्रमुख दर्रे-

  • TRICK-“नाथूलाल सिक्किम जायेगा”
  1. नाथूलाल-नाथूला दर्रा
  2. सिक्किम-सिक्किम राज्य के दर्रे
  3. जायेगा-जैलेप्ला दर्रा (जैलेप्ला का निर्माण तीस्ता नदी द्वारा होता है।)

मणिपुर का दर्रा

  • TRICK-“तुम”
  1. तु-तुजू दर्रा
  2. म-मणिपुर राज्य

अरुणाचल प्रदेश के प्रमुख दर्रे

  • TRICK-“अरुण का दिया बुझा”
  1. अरुण-अरुणाचल प्रदेश “का-Silent”
  2. दिया-दिफू दर्रा
  3. बुझा-बोम्डिला दर्रा

इस पोस्ट की क्रेडिट जाती है https://yashpalgk.blogspot.in/p/blog-page_16.html ब्लॉग को जहाँ ये हमें ये अभूतपूर्व जानकारी मिली है | हम इस ब्लॉग के ऑथर के प्रति अपना आभार प्रकट करते हैं |

kaisebane

View Comments

Share
Published by
kaisebane

Recent Posts

NET / JRF Exam 2024 Notification| Oppertunity to Apply

National Testing Agency (NTA) has relased UGC NET / JRF Exam June 2024 Notification. राष्ट्रीय…

5 days ago

UPPSC ARO/RO के Mains Exam की अच्छी तैयारी कैसे करें

दोस्तों पिछली पोस्ट में हमने आपको ये बताया था कि समीक्षा अधिकारी कैसे बने -…

5 days ago

UPPSC ARO/RO 2024 Prelims Re-exam Latest Update

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा 11 फरवरी को दो शिफ्ट में उत्तर प्रदेश लोक…

5 days ago

How to make graphics designing career Top 10 tips

दोस्तों आज की दुनिया ग्राफ़िक्स और कंप्यूटर की दुनिया है | आज कल ग्राफ़िक्स डिजाईन…

4 months ago

फ़िल्म एक्टर कैसे बने- अभिनेता कैसे बने

इस दौर में फ़िल्मी चकाचौंध और ग्लैमरस लाइफ किसी से छुपी नहीं है | आजकल…

4 months ago

Top 50 Interview Questions जो अधिकतर पूछे जाते हैं

Many Times Asked Interview Questions -Top 50 interview questions-इंटरव्यू में अधिकतर पूछे जाने वाले Top…

4 months ago