Who is Hamida Bano - Why Google made Hamida Doodle
भारत की पहली महिला रेसलर हमीदा बानो – Hamida Bano– भारत खेलो और खिलाड़ियों का देश है| भारत के तमाम खेलों में कुश्ती बहुत ही प्रसिद्ध है| उत्तर प्रदेश बिहार मध्य प्रदेश राजस्थान तथा हरियाणा के पहलवानों ने विश्व स्तर पर अपना नाम कमाया| इसी कड़ी में हम बात करने वाले हैं एक महिला पहलवान की जिन्होंने आज ही के दिन विश्वकृतिमान स्थापित किया था| गूगल ने उसे महिला पहलवान को अपने डूडल के माध्यम से ट्रिब्यूट अर्पित किया है| उसे महिला पहलवान का नाम है हमीदा बानो
आज हमें कैसी महिला के बारे में बात करने जा रहे हैं उनकी उपलब्धि को अभी तक बहुत कम लोग जानते थे| हमने अक्सर WWE कुश्ती में महिलाओं और पुरुषों दोनों को लड़ते हुए देखा है| मगर आपको पता है कि भारत की पहली महिला रेसलर कौन थी और क्यों गूगल ने उन्हें आज डूडल के माध्यम से याद किया है| तो चलिए विस्तार में जानते हैं
Google Doodle celebrates Hamida Banu: 70 वर्ष पहले आज ही के दिन 1954 में आयोजित एक कुश्ती मैच में केवल 1 मिनट और 34 सेकेंड में जीत दर्ज करने के बाद हमीदा बानो को वैश्विक स्तर पर पहचान मिली। उन्होंने विश्व प्रसिद्ध रेसलर बाबा पहलवान को पराजित किया था।
भारतीय महिला पहलवान हमीदा बानो का जन्म 1900 के दशक की आरंभ में उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के पहलवानों के एक परिवार में हुआ था। वह कुश्ती के खेल का अभ्यास करते हुए बड़ी हुईं और 1940 और 1950 के दशक के अपने करियर में 300 से अधिक रेसलिंग की प्रतियोगिताओं में विजय दर्ज की।
हमीदा बानो ने 1940 और 1950 के दशक में चुनौती देते हुए कहा था कि जो भी उन्हें दंगल में हराएगा वे उससे शादी करेंगी। उन दिनों महिलाओं और पुरुषों की आपस में कुश्ती बहुत आम तो नहीं थी मगर जब भी कुश्ती का मुकाबला होता था तो उसे मुकाबले को देखने के लिए हजारों की संख्या में दर्शक आते थे| पर हमीदा के पहली बार पुरुष के साथ कुश्ती की बात करें तो हमीदा के साथ पहला कुश्ती मैच लाहौर के फिरोज खान के साथ 1937 में हुआ था और इस मैच से उन्हें काफी Fame मिली। हमीदा ने फिरोज खान को चित कर दिया था। इस मैच के बाद हमीदा ने एक सिख और कोलकाता के एक अन्य पहलवान खड़ग सिंह को हराया। इन दोनों ने हमीदा से शादी करने के लिए चुनौती दी थी।
गूगल ने अपने डूडल के डिस्क्रिप्शन में कहा है, “हमीदा बानो अपने समय की अग्रणी थीं और उनकी निडरता को पूरे भारत और दुनियाभर में याद किया जाता है। अपनी खेल उपलब्धियों के अलावा, उन्हें हमेशा खुद के प्रति सच्चे रहने के लिए मनाया जाएगा।”
गूगल ने चार मई को हमीदा बानो को याद करते हुए एक डूडल बनाया है। जैसा कि हमने आपको बताया हमीदा बानो भारत की पहली महिला पहलवान थीं। हमीदा बानो से मिली हार के बाद हार के बाद बाबा पहलवान ने कुश्ती से संन्यास ले लिया
गूगल के हमीदा बानोके इस डूडल को बेंगलूरू की गेस्ट कलाकार दिव्या नेगी ने तैयार किया है। डूडल के बैकग्राउंड में Google लिखा हुआ है, जो स्थानीय वनस्पतियों और जीवों से घिरा हुआ है। हमीदा बानो को ‘अलीगढ़ की अमेजन‘ के नाम से भी जाना जाता है।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज, 14 जून 2025 को NEET-UG Result UG 2025 का…
दोस्तों आज की पोस्ट का विषय है- Radio Jockey कैसे बने , Radio jockey Career After…
PCS Ke liye best book - दोस्तों अधिकतर मित्रों का यह प्रश्न रहता है कि…
दोस्तों आज की इस पोस्ट में हम आपको केंद्रीय पुलिस कोर्स (CPF) के एक बल…
दोस्तों आपने IAS और PCS के बारे में अवश्य सुना होगा मगर क्या आप जानते…
दोस्तों आपने अकसर समाचार और सुर्खियों में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश एफडीआई FDI का नाम सुना…