NDRF क्या है और NDRF का फुल फॉर्म क्या है- What is NDRF - Full Form of NDRF
दोस्तों आज हम आपको भारत के ऐसे बल के बारे जानकारी देने जा रहे हैं जो आपके लिए बहुत रुचिकर है – आज का विषय है – NDRF के बारे में जानकारी – NDRF का पूरा नाम – What is NDRF and Full Name of NDRF एनडीआरएफ क्या है और NDRF का फुल फॉर्म क्या है- What is NDRF – Full Form of NDRF
NDRF full form यानि इसका पूरा नाम National Disaster Response Force है जिसे हिंदी भाषा में ‘राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल’ कहा जाता हैं जो प्राकृतिक आपदाओं से जनसामान्य की रक्षा करती है और उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले जाती है|
एनडीआरएफ एक नागरिक सुरक्षा पुलिस बल है | इसका गठन डिज़ास्टर मैनेज़मेंट ऐक्ट 2005 के अंतर्गत किया है | यह आपातकाल या आपदा के समय होने वाली परेशानियों को दूर करने की विशेषता रखते है | इन्हें प्रत्येक परिस्थिति से निपटने की ट्रेनिंग दी जाती है | यह बाढ़, तूफान, भूकंप इत्यादि प्राकृतिक आपदाओं में लोगों की सहायता करना होता है | इनका मुख्य काम rescue and relief operations को पूर्ण करना होता है |किसी भी आपात काल की स्थिति में NDRF rescue teams बहुत जल्दी वहां पहुंच कर राहत कार्यों को अंजाम देती है | NDRF Ministry of home affairs के अंतर्गत काम करती है
NDRF बल का गठन 2005 में किया गया था जिसमें (12 battalions) 12 बटालियन की central paramilitary forces पैरामिलिट्री लाइंस फ़ोर्स होती है जिसमें 3 BSF, 3 CRPF, 2 CISF, 2 ITBP और 2 SSB की फाॅर्स शामिल होते हैं।
NDRF में 12 battalions की पैरामिलिट्री लाइंस फ़ोर्स होती है यह फाॅर्स देश के विभिन्न स्थानों पर तैनात रहती है जहाँ पर प्राकृतिक आपदा आने की सबसे ज्यादा संभवना रहती है NEOC यानि आपातकाल परिचालन केंद्र द्वारा आपदा की परिस्थितियों का पूर्वानुमान लगाया जाता है इसलिए यह 24 घण्टे सक्रिय रहती है।
-01 Bn NDRF, गुवाहाटी, असम – BSF
-02 Bn NDRF, कोलकाता, वेस्ट बंगाल – BSF
-03 Bn NDRF, मुंडली,उड़ीसा – CIFS
-04 Bn NDRF, अराकोनम, तमिलनाडु – CIFS
-05 Bn NDRF, पुणे,महाराष्ट्र -CIFS
-06 Bn NDRF, गांधीनगर, गुजरात -CRPF
-07 Bn NDRF, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश – ITBP
-08 Bn NDRF, भटिंडा, पंजाब – ITBP
-09 Bn NDRF, पटना, बिहार – BSF
-10 Bn NDRF, विजयवाड़ा, आंध्र प्रदेश -CRPF
-11 Bn NDRF, वाराणसी, उत्तर प्रदेश -SSB
-12 Bn NDRF, इटानगर, अरुणाचल प्रदेश -SSB
NDRF के लिए सीधे कोई भर्ती नहीं होती | केंद्रीय सुरक्षा बलों जैसे कि BSF , CRPF, SSB, ITBP, CIFS जैसे बलों के माध्यम से इसका गठन किया गया है | एनडीआरएफ में भर्ती होने के लिए आपको 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद SSB, ITBP, या CRPF में से किसी भी फ़ोर्स में भर्ती होना पड़ेगा |SSB, ITBP, या CRPF के जवानों को तीन से चार वर्ष अपनी बटालियन में सेवा देने के बाद उन्हें NDRF के लिए प्रशिक्षित किया जाता है | जो जवान NDRF में भर्ती होना चाहते है, उन्हें इसके लिए आवेदन करना होता है, आवेदन करने वाले सभी जवानों को एक स्पेशल ट्रेनिंग प्रदान की जाती है | ट्रेनिंग पूरी होने के बाद उनका चयन NDRF के लिए कर लिया जाता है | जब कभी भारत में आपदा आती है, उस समय इन जवानों को प्रभावित क्षेत्रों में लोगों की सहायता करनी होती है |
अगर आप NDRF में अधिकारी बनना चाहते है तो आपको संघ लोक सेवा आयोग के CPAF के एग्जाम को क्लियर करना होगा | निचे दिए गए लिंक के माध्यम से अधिक जानकारी प्राप्त करें
Assistant-Commandant-Kaise-bane-असिस्टेंट-कमांडेंट-कैसे-बने-सहायक-कमांडेंट-कैसे-बने-रैंकिंग-इन-आर्म्ड-फोर्सेस
हम आपको बता दे क़ी NDRF की स्थापना के बाद से अब तक 12 सालों में लगभग 114492 लोगो की जान बचाई है और लगभग 552857 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुचाने का काम कर चुकी है।देश में आपदा के समय में इस बल की उपयोगिता देखते ही बनती है और इस बल का काम सराहनीय है
तो दोस्तों अब तक आपको ये जानकारी समझ में आ गयी होगी कि NDRF क्या है और NDRF का फुल फॉर्म क्या है |
दोस्तों आज की पोस्ट में हम आपको बताएँगे कि अगर आप TGT/PGT की परीक्षा पास करना चाहते… Read More
उत्तर प्रदेश में आबकारी विभाग में हर वर्ष निरीक्षक पदों पर भर्ती की जाती है|… Read More
Computer Kya hai- कंप्यूटर क्या है : दोस्तों आज का दौर कम्प्यूटर का दौर है… Read More
English kaise sikhe ? English Bolna Kaise Sikhe ? अंग्रेजी या इंग्लिश बोलना कैसे सीखे ? दोस्तों ये… Read More
How to Create Powerpoint Presentation In Hindi- PPT Slides in Hindi आपने कई बार सुना… Read More
What is Web Designing Course in Hindi आज हम वेब डिजाइनिंग के बारे में समझने… Read More