Categories: Govt Career

UPPSC RO/ARO Solved Question Paper in Hindi – UPPSC समीक्षा अधिकारी Solved पेपर हिंदी में

दोस्तों जल्दी ही UPPSC RO/ARO Samiksha Aadhikari/Sahayak Samiksha Adhikari 2018  के exam  का आयोजन होने जा रहा है | असी स्थिति में बहुत सारे प्रतियोगी पुराने पेपर और साल्व्ड पेपर को इन्टरनेट पर खोजते हैं| आज हम आपके लिए कुछ अलग ले कर आये हैं | उत्तर प्रदेश समीक्षा अधिकारी UPPSC RO/ARO Samiksha Aadhikari/Sahayak Samiksha Adhikari Exam की परीक्षा 26 अप्रैल, 2015 को विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर अलग-अलग पालियों में आयोजित की गयी। इस परीक्षा में पूछे गए सामान्य ज्ञान (प्रथम प्रश्न-पत्र) के प्रश्न अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए एक पंक्ति के रूप में दिया जा रहा है। हम आशा करते हैं कि प्रतियोगी छात्रो को इससे लाभ अवश्य होगा

 

UPPSC RO ARO Samiksha Adhikari Exam Solved Question Paper 2015 in Hindi

1. भारत में सबसे अधिक उपजाऊ मृदा कौन-सी है? – जलोढ़ मृदा    (श्रेणी – भारत का भूगोल)
2. साधारणत: ओरोबैंकी खरपतवार किस फसल के खेत में पाया जाता है? – धान के खेत में  (श्रेणी – भारत कृषि)
3. सबसे अधिक प्रोटीन किसमें पाई जाती है? – सोयाबीन के दाने में  (श्रेणी – सामान्य विज्ञान)
4. किसी फार्म के चल लागत पूँजी में बीज, उर्वरक, सिंचाई जल और भूमि-राजस्व इनमें से क्या शामिल नहीं है? – भूमि-राजस्व (श्रेणी – भारत कृषि/अर्थव्यवस्था )

5. ‘मुद्रा के अवमूल्यन का क्या परिणाम होता है? –देश में आयातों का बढ़ना और निर्यातों का घटना (अर्थव्यवस्था )
6. 31 मार्च, 2015 तक किस गैर-बैंकिंग वित्तीय संस्था को भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा व्यापारिक बैंक खोलने का लाइसेंस दिया गया? – आइ.डी.एफ.सी.  अर्थव्यवस्था 
7. भारत में दीर्घकालीन राजकोषीय नीति की घोषणा किस वित्तमंत्री द्वारा की गई? – वी.पी. सिंह अर्थव्यवस्था 
8. विक्रय-कर, एक्साइज ड्यूटी, कस्टम्स ड्यूटी और सम्पदा-कर इनमें से कौन-सा प्रत्यक्ष कर है? – सम्पदा-कर  अर्थव्यवस्था 

9. किस राज्य सरकार के व्यापार का संचालन भारतीय रिजर्व बैंक नहीं करता है? – जम्मू और कश्मीर 
10. भारत में किसने आमदनी पर कर की शुरूआत की थी? – जेम्स विल्सन 
11. पेमेंट ऑफ ग्रेच्युटी ऐक्ट, 1972 के अनुसार ग्रेच्युटी भुगतान की अधिकतम सीमा क्या है? – रु. 10 लाख 
12. ‘पैन’ के प्रारंभ में पाँच अंग्रेजी के अक्षर होते हैं, जैसे AFZPK 7190 K. इसमें P क्या दर्शाता है? – व्यक्तिगत 
13. 2011 में सूक्ष्म वित्त संस्थाएँ (माइक्रो फाइनेंस इंस्टीट्यूशन) किस समिति की सिफारिश पर स्थापित किए गए? – मालगाम समिति 
14. ‘प्रधानमंत्री जन धन योजना’ में क्या है? – 1,00,000 रु. का दुर्घटना बीमा और 30,000 रु. का जीवन बीमा 
15. भारत में प्रभावित साक्षरता-दर की गणना किस उम्र के ऊपर की जनसंख्या से की जाती है?– 7 वर्
16. लकड़ी काटना, सामाजिक वानिकी, वन-मोहत्सव और वनरोपण इनमें से किस कार्य से पारिस्थितिक संतुलन बिगड़ता है? – लकड़ी काटना 
17. ‘ह्यूमस’ किसका उदाहरण है? – जैविक कोलॉइड 
18. पारिस्थितिकी किसके बीचपारस्परिक संबंधों का अध्ययन है? – मृदा और जल
19. मुदाक्षरण को किससे रोका जा सकता है? – वनरोपण से 
20. लखनऊ जिले की सीमा किस जिले की सीमा को स्पर्श नहीं करती है? – बलिया 
21. उत्तर प्रदेश में कृषि उत्पादन बढ़ाने में कौन-सा कारक सबसे अधिक प्रभावी है? – उन्नत किस्म के बीजों का बढ़ता प्रयोग 
22. उत्तर प्रदेश सरकार ने विभिन्न शहरों में मेट्रो रेल चलाने का निर्णय किया है। उस सूची में कानपुर, इलाहाबाद, आगरा और वाराणसी इनमें से किसका स्थान नहीं है? – इलाहाबाद 
23. भारत में कोयले का सर्वाधिक उत्पादन किस राज्य में होता है? – ओड़िशा 
24. क्षेत्रफल के हिसाब से विश्व का दूसरा वृहत्तम महाद्वीप कहाँ है? – अफ्रीका 
25. अरावली श्रेणियाँ किस राज्य में स्थि​त हैं? – राजस्थान 
26. कौन-सी नदी ओडिशा में अपना डेल्टा बनाती है? – महानदी 
27. बेतवा नदी किससे मिलती है? – यमुना से 
28. किस महाद्यीप में उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वनों का विस्तार अधिक है? – एशिया 
29. सोना, ताँबा, जस्ता और चांदी इनमें से मेक्सिको सबसे बड़ा किसका उत्पादक है? – चांदी का 
30. कौन-सा नगर सुपीरियर झील पर स्थित है? – डुलुथ 
31. हजीरा-बीजापुर-जगदीशपुर (एच.बी.जे.) गैस पाइप-लाइन किस प्राधिकरण द्वारा निर्मित की गई है? – गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड 
32. निम्नलिखित में से कौन-सा राज्य इलायची के उत्पादन के लिए पहचान नहीं रखता है? – ओड़िशा 
33. भारत के कितने राज्य समुद्र के किनारे पर है? – 
34. सारगासो समुद्र किसकी विशिष्टता है? – विशिष्ट समुद्री वनस्पति 
35. झीलों में से कौन-सी एक विश्व धरोहर स्थल है? – डोमिनिका की बॉयलिंग झील 
36. भारत के राज्यों में से कौन-सा एक नारियल का सबसे बड़ा उत्पादक है? – केरल 
37. मुंबई की मीठी नदी किस झील से निकलती है? – विहार झील 
38. महात्मा गाँधी की ऐतिहासिक प्रतिमा का अनावरण किस देश की संसद चौक (पार्लियामेंट स्क्वेयर) में किया गया है? – ब्रिटेन 
39. ‘टाइम्स की विश्व प्रतिष्ठित रैंकिंग, 2015’ में कौन-सा विश्वविद्यालय शीर्ष पर रहा है? – हार्वर्ड विश्वविद्यालय 
40. ‘नैना’ नाम से नया शहर हवाई-अड्डों में से किसके पास स्थापित किया जाएगा? – नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, मुंबई 
41. उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (एन.सी.जेड.सी.सी.) चैती और कजरी केंद्रों का आयोजन किस शहर में करेगा? – वाराणसी 
42. लखनऊ बॉय पुस्तक किसके द्वारा लिखी गई? – विनोद मेहता 
43. किस राष्ट्रीय उद्यान ने वन्यजीव प्रबंधन के लिए ड्रोन या मानव-रहित हवाई वाहन का उपयोग करना प्रारंभ कर दिया है? – बाँदीपुर टाइगर रिजर्व 
44. गार्जियन समाचार-पत्र के एडिटर-इन-चीफ के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? – कैथरीन वाइनर 
45. ‘मीठी-विरदी’ परमाणु ऊर्जा संयंत्र किस देश के सहयोग से स्थापित किया जाएगा? – यू.एस.ए. 
46. नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, भारत विश्व में इस्पात उत्पादन में किस स्थान पर है? – तीसरा 
47. ‘एजेंडा-21’ किस क्षेत्र से संबंधित है? – सतत विकास 
48. केंद्र सरकार का ‘मिशन इंद्रधनुष’ किससे संबंधित है? – टीका-निवारणीय रोगों के खिलाफ बच्चों का टीकाकरण 
49. प्रतिष्ठित ‘टायलर पुरस्कार’ किस क्षेत्र में प्रदान किया जाता है? – पर्यावरण सुरक्षा 
50. हाल ही में खाद्य संसाधन के लिस स्वीकृत 17 मेगा फूड पार्कों में से कितने राज्य एजेंसियों को आवंटित किए गए हैं? – 
51. ‘स्टॉकहोम जल पुरस्कार, 2015; के विजेता राजेंद्र सिंह किस गैर-सरकारी संगठन के साथ जुड़े हुए हैं? – तरुण भारत संघ 
52. 2016 में आयोजित होने वाले आपदा जोखिम न्यूनीकरण पर सातवें एशियाई मंत्रिस्तरीय सम्मेलन की मेजबानी कौन करेगा? – भारत 
53. पुलिस, सुरक्षा और आप​राधिक न्याय पर सरदार पटेल विश्वविद्यालय के सहयोग से इंडिया फाउंडेशन द्वारा प्रथम आतंकवाद-विरोधी सम्मेलन, 2015 कहाँ आयोजित किया गया? – जयपुर 
54. 2000 के 2/5 के 50% का 40% कितना होगा? – 160 
55. 9/13, 17/26, 28/39 और 33/52 में सबसे बड़ी भिन्न है? – 28/39
56. यदि 10 और 50 के मध्य एक अभाज्य संख्या इस प्रकार है कि उसके अंकों को आपस में बदलने पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है, तो उस संख्या का वर्ग है– 121
57. अक्षर श्रृंखला A R E N I J M ? में लुप्त अक्षर है– 
58. यदि शब्द ‘MATHEMATICS’ में M को P से, A को D से, T को W से और इसी प्रकार अन्य को बदल दिया जाए, तो नवीन अक्षर श्रृंखला का 9वाँ अक्षर होगा– L
59. -100 को विभाजित करने वाली प्राकृत संख्याओं का योग है– 217
60. + और ÷ तथा 2 और 5 को आपस में बदलते हुए 8 + 4 × 5 ÷ 2 – 3 का मान ज्ञात कीजिए– 6
61. राम उत्तर-पश्चिम 4 किमी पैदल चलता है और फिर 3 किमी दक्षिण-पश्चिम जाता है। प्रस्थान बिंदु से वह ​कितनी दूरी पर है? – 5 किमी 
62. अनुक्रम XBZ, VDY, TFX, RHW, ? में अगला पद क्या है? – PJV 
63. यदि किसी आयताकार क्षेत्र की लंबाई 50% बढ़ा दी जाए तथा चौड़ाई 20% बढ़ा दी जाए, तो उसका क्षेत्रफल कितना गुना हो जाएगा? – 9/5 गुना 
64. यदि एक दर्पण में देखने पर किसी घड़ी में सयम 9 बजरक 30 मिनट प्रतीत होता है, तो सही समय कितना होगा? – 2:30 
65. यदि 5, 10, 15 तथा X का औसत 20 है, तो X का मान कितना है? – 50 
66. निम्नलिखित किस राज्य ने पक्षी के रूप में घरेलू गौरेया की घोषणा की है? – दिल्ली 
67. प्रसिद्ध व्यक्तित्व युसूफ अली केचेरी का निधन हो गया है, वे किस रूप में प्रसिद्ध थे? – मलयालम कवि के रूप में 
68. इंडियन पार्लियामेंटरी डिप्लोमेसी-स्पीकर्स पर्सपेक्टिव नामक पुस्तक किसके द्वारा लिखी गई है? – मीरा कुमार 
69. प्रसिद्ध व्यक्तित्व लिया वैन लीर का हाल ही में निधन हो गया है। वह कौन थी? – इजराइली सिनेमा की अग्रदूत 
70. श्रीरामायण महान्वेषणम् पुस्तक किसने लिखी है? – एम. वीरप्पा मोइली 
71. ‘सोलर इम्पल्स 2’ क्या है? – सौर ऊर्जा-चालित विमान 
72. किस राज्य ने लड़कियों के लिए ‘भाग्यश्री’ योजना को प्रारंभ किया है? – महाराष्ट्र 
73. ‘जनरथ’ नाम दिया गया है? – उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रारंभ किए गए निम्न लागत ए.सी. बस सेवा को 
74. उत्तर प्रदेश सरकार ने अभी हाल ही में वर्ष 2015-16 को किस रूप में मनाने का निर्णय लिया है? – किसान वर्ष 
75. 2011 की जनगणना में उत्तर प्रदेश के किस जिले में साक्षरता दर उच्चतम थी? – गाजियाबाद 
76. उत्तर प्रदेश सरकार की आय का सबसे बड़ा भाग किससे आता है? – व्यापार-कर से 
77. उत्तर प्रदेश में ‘नॉलेज पार्क’ की स्थापना की जा रही है? – नोएडा में 
78. ‘मेक इन इंडिया’ कार्यक्रम का लोगो क्या है? – शेर 
79. यौगिकों के किस समूह को ‘सहायक आहार कारक’ कहा जाता है? – विटामिन 
80. प्लास्टिक, पॉलीथिन, पारा (मर्करी) और रबर इनमें से कौन-सा जैव निम्नीकरणीय है? – रबर 
81. कौन-सी गैस ओजोन परत के ​ह्रास के लिए उत्तरदायी है? – क्लोरोफ्लुओरोकार्बन 
82. हवाई जाहज के टायरों को चौड़ा करने में कौन-सी गैस प्रयुक्त होती है? – हीलियम 
83. भोजन का एक प्रमुख अंग क्या है? – कार्बोहाइड्रेट 
84. ‘लाल स्याही’ किससे बनाई जाती है? – एनिलीन से 
85. भोपाल गैस त्रासदी से संबंधित यौगिक का नाम क्या था? – मिथाइल आइसोसायनेट 
86. फोटोग्राफी में स्थिर करने के रूप में प्रयुक्त होने वाला रासायनिक पदार्थ कौन-सा है? – सोडियम थायोसल्फेट 
87. प्रतिशतता के आधार पर वायुमंडल में सर्वाधिक पाई जाने वाली गैस कौन-सी है? – नाइट्रोजन 
88. मानव के बाल एवं नख में कौन-सा प्रोटीन विद्यमान है? – किरेटिन 
89. किस लवण को प्रतिदिन खाद्य-नमक के रूप में उपयोग नहीं करना चाहिए? – सेंधा नमक 
90. प्राकृतिक कपूर किससे प्राप्त होता है? – चीन तथा जापान के एक देशज वृक्ष से 
91. गाय का दूध पीले-सफेद रंग का होता है, जिसका कारण उसमें केसीन, लैक्टोस, केसीन के साथ-साथ कैरोटीन और लैक्टोस के साथ-साथ ब्यूटिरिक ऐसिड इनमें से किसकी उपस्थिति है? – केसीन के साथ-साथ ब्यूटिरिक ऐसिड 
92. किसे शाहजहाँ ने ‘शाह-बुलंद-इकबाल’ की पदवी दी थी? – दारा शिकोह 
93. ‘नयनार’ कौन थे? – शैव धर्मानुयायी 
94. ‘सप्तपर्णी गुफा’ कहाँ स्थित है? – राजगृह में 
95. ‘द्वारसमुद्र’ किस राजवंश की राजधानी थी? – होयसल 
96. ‘गोपथब्राह्मण’ किस वेद संबंधित है? – अथर्ववेद से 
97. महाभारत मूलत: किस रूप में जानी जाती थी? – जयसंहिता 
98. किस अभिलेख से ज्ञात होता है कि स्कंदगुप्त ने हुणों को पराजित किया था? – भीतरी स्तंभ-लेख 
99. वल्लभी विश्वविद्यालय ​कहाँ स्थि​त था? – गुजरात में 
100. हर्ष ने निम्नलिखित में से किन रचनाओं का लेखन किया था? – 1. प्रियदर्शिका 2. नागानंद 3. रत्नावली
101. हीनयान अवस्था का विशालतम एवं सर्वाधिक विकसित शैलकृत चैत्यगृह ​कहाँ स्थित है? – पीतलखोरा में 
102. ‘रौलेट ऐक्ट’ किस वाइसराय के काल में पारित हुआ था? – लॉर्ड चेम्सफोर्ड 
103. भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम, 1947 में कब प्रभावी हुआ था? – 18 जुलाई, 1947 को 
104. ब्रिटिश वस्तुओं के बहिष्कार को राष्ट्रीय नीति के रूप में कब अपनाया गया था? – 1905 में 
105. ‘फूट डालो और राज्य करो’ की रणनीति किसके द्वारा अपनाई गई थी? – लॉर्ड कर्जन के द्वारा 
106. गदर पार्टी का मुख्यालय कहाँ था? – सैन फ्रान्सिस्को में 
107. गोपाल कृष्ण गोखले, बिपिन चंद्र पाल, लोकमान्य तिलक और लाला लाजपत राय इनमें से कौन उग्र राष्ट्रवाद के उल्लेखनीय नेताओं में से नहीं था? – गोपाल कृष्ण गोखले 
108. किसे ‘द ग्रैंड ओल्ड मैन’ के नाम से जाना जाता है? – दादाभाई नौरोजी 
109. डॉ. राजेंद्र प्रसाद, पं जवाहरलाल नेहरू, सरदार पटेल और डॉ. बी.आर.अम्बेडकर इनमें से कौन भारतीय संविधान सभा का अध्यक्ष था? – डॉ. राजेंद्र प्रसाद 
110. स्वतंत्रता का नव-ग्रहीत तिरंगा पहली बार कब लहराया गया? – 31 दिसंबर, 1929 
111. भू-दान आंदोलन का प्रारंभ सर्वप्रथम किस राज्य में हुआ था? – आंध्र प्रदेश 
112. भारतीय संविधान में समानता का अधिकार 5 अनुच्छेदों द्वारा स्वीकृत वे हैं?– अनुच्छेद 14-18
113. भारत के संविधान के निर्माताओं ने मौलिक अधिकारों की अवधारणा उधार लिया था? –यू.एस.ए. के संविधान से
114. किनके बीच संबंधों की पुनरीक्षा के लिए सरकारिया आयोग का गठन किया गया था? – केंद्र और राज्य 
115. भारत के संविधान के किस भाग में संघ राज्य संबंधों का उल्लेख गया है? – भाग XIV (चौदह) 
116. यदि भारत के राष्ट्रपति और उप-राष्ट्रपति दोनों त्यागपत्र दे दें, तो एसी स्थिति में राष्ट्रपति के रूप में कौन कार्य करेगा? – सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश 
117. कौन-सा एक राज्य का नीति-निदेशक सिद्धांत संविधान में बाद में जोड़ा गया? – मुफ्त कानूनी सलाह 
118. भारत में ‘न्यायिक सक्रियता’ किससे संबंधित है? – जनहित याचिका से 
119. 2015-16 में संघ सरकार के बजट में कौन-सी पेंशन योजना को पुन: प्रांरभ किया गया है? – अटल पेंशन योजना 
120. 2015-16 में संघ सरकार के बजट में बीमा कंपनियें की अंशपूँजी के विदेशी प्रत्यक्ष निवेश की सीमा बढ़ाकर कितने प्रतिशत कर दी गई है? – 76% 
121. मेघालय का लोकनृत्य कौन-सा है? – लोहो 
122. वर्ष 2014 का दादा साहेब फाल्के पुरस्कार किनको प्रदान किया गया? – शशि कपूर 
123. उत्तर प्रदेश कृषि उनुसंधान परिषद कहाँ स्थित है? – लखनऊ में 
124. केंद्रीय औषधीय एवं सुगंधित पौधों का अनुसंधान संस्थान कहाँ स्थि​त है? – लखनऊ में 
125. उत्तर प्रदेश में आलू का अनुसंधान केंद्र किस जिले में स्थित है? – मेरठ

 

तो दोस्तों ये थे जवाब UPPSC RO/ARO Samiksha Aadhikari/Sahayak Samiksha Adhikari 2015 की परीक्षा के | अगर आपको ये पोस्ट पसंद आई हो तो प्लीज इसे शेयर करें

kaisebane

View Comments

Share
Published by
kaisebane

Recent Posts

ब्लॉकचेन क्या है हिंदी में जानकारी

ब्लॉकचेन(blockchain) एक वितरित डेटाबेस या लेज़र होता है जो लगातार बढ़ते रिकॉर्ड्स, जिन्हें ब्लॉक्स कहा…

3 weeks ago

प्रभाव शाली आवेदन पत्र लिखने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें

किसी भी पद के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहली प्रक्रिया होती है उसे…

3 weeks ago

CBSE Results 2024: इस तारीख को घोषित होगा कक्षा 10 और 12 बोर्ड परिणाम

सीबीएसई बोर्ड के छात्रों के लिए एक अच्छी खबर है| CBSE 2024 कक्षा 10 और…

3 months ago

भारत की पहली महिला रेसलर हमीदा बानो – Google Doodle Hamida Banu tribute

भारत खेलो और खिलाड़ियों का देश है| भारत के तमाम खेलों में कुश्ती बहुत ही…

3 months ago

NET / JRF Exam 2024 Notification| Oppertunity to Apply

National Testing Agency (NTA) has relased UGC NET / JRF Exam June 2024 Notification. राष्ट्रीय…

3 months ago

UPPSC ARO/RO के Mains Exam की अच्छी तैयारी कैसे करें

दोस्तों पिछली पोस्ट में हमने आपको ये बताया था कि समीक्षा अधिकारी कैसे बने -…

3 months ago