Categories: करियर

SSC CPO SI PET Admit Card 2023- जल्दी कैसे कर सकते हैं डाउनलोड एसएससी सीपीओ PST/PET एडमिट कार्ड


रोजगार समाचार – SSC CPO PET Admit Card 2023, SSC CPO Physical Call Letter Released: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ (बीएसएफ ,एसएसबी , सीआरपीएफ , आईटीबीपी ) में दरोगा या सब इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट का एडमिट कार्ड कल यानी 25 जनवरी 2023 को अपनी रीजनल वेबसाइट पर जारी कर दिया है। अगर आप ने भी इस आवेदन को भरा है और अपने CPO SI Admit Card का इंतज़ार कर रहे हैं तो यहां दिए गए लिंक से एसएससी सीपीओ एडमिट कार्ड 2023 या अपना सीपीओ प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं

बता दें कि केंद्रीय आर्म्ड पुलिस फ़ोर्स के अंतर्गत SSB, CRPF, BSF, ITBP जैसे केंद्रीय पुलिस सेवाएं आती हैं|

SSC CPO Exam 2023: नवंबर 2022 में हुई लिखित परीक्षा

एसएससी सीपीओ परीक्षा पिछले वर्ष 9 नवंबर से 11 नवंबर के बीच में आयोजित की गई थी। आयोग द्वारा जारी रिजल्ट के अनुसार, उपरोक्त परीक्षा में 4419 महिलाओं और 63945 पुरूषों को अगले चरण के लिए सफल घोषित किया गया था। उक्त परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को अब शारीरिक दक्षता परीक्षा या फिजिकल टेस्ट के लिए उपस्थित होना होगा। अभ्यर्थी कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स के माध्यम से अपने PET या शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

ऐसे करें अपना SSC CPO PET एडमिट कार्ड डाउनलोड

  • सर्वप्रथम कर्मचारी चयन आयोग की रीजनल वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर होम पेज पर ‘E-Admit Card and Status for Sub Inspector in Delhi Police, CAPFs Examination 2022 (PET/PST) के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जाएगा। यहां रोल नंबर सहित अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब अभ्यर्थी SSC CPO PET Admit Card 2023 डाउनलोड करके प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।
  • SSC CPO Recruitment 2023: इतने पदों पर होगी भर्ती
  • इस प्रक्रिया के माध्यम से दिल्ली पुलिस और सीपीएफ में सब इंस्पेक्टर के 4300 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए नोटिफिकेशन 10 2022 अगस्त को जारी किया गया था।
kaisebane

Share
Published by
kaisebane

Recent Posts

ब्लॉकचेन क्या है हिंदी में जानकारी

ब्लॉकचेन(blockchain) एक वितरित डेटाबेस या लेज़र होता है जो लगातार बढ़ते रिकॉर्ड्स, जिन्हें ब्लॉक्स कहा…

2 weeks ago

प्रभाव शाली आवेदन पत्र लिखने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें

किसी भी पद के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहली प्रक्रिया होती है उसे…

2 weeks ago

CBSE Results 2024: इस तारीख को घोषित होगा कक्षा 10 और 12 बोर्ड परिणाम

सीबीएसई बोर्ड के छात्रों के लिए एक अच्छी खबर है| CBSE 2024 कक्षा 10 और…

3 months ago

भारत की पहली महिला रेसलर हमीदा बानो – Google Doodle Hamida Banu tribute

भारत खेलो और खिलाड़ियों का देश है| भारत के तमाम खेलों में कुश्ती बहुत ही…

3 months ago

NET / JRF Exam 2024 Notification| Oppertunity to Apply

National Testing Agency (NTA) has relased UGC NET / JRF Exam June 2024 Notification. राष्ट्रीय…

3 months ago

UPPSC ARO/RO के Mains Exam की अच्छी तैयारी कैसे करें

दोस्तों पिछली पोस्ट में हमने आपको ये बताया था कि समीक्षा अधिकारी कैसे बने -…

3 months ago