करियर

Sabse smart kaise bane सबसे स्मार्ट कैसे बने

Sabse smart kaise bane सबसे स्मार्ट कैसे बने | आज हर व्यक्ति का स्मार्ट होना ज़रूरी है |आज की इस प्रतिस्पर्धा के दौर में अगर आप स्मार्ट नहीं है तो आप डील नहीं कर पाएंगे | आज हम आपको यही बताने जा रहे हैं कि स्मार्ट कैसे बन सकते हैं | दोस्तों आज के युग में स्मार्ट होने की परिभाषा बदल गयी है | आज हर क्षेत्र में स्मार्ट लोगो की ज़रूरत है | आज की इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको ये बताएँगे कि स्मार्ट कैसे बने – स्मार्ट बनने के टिप्स. सबसे पहले तो हमें इस बहुचर्चित शब्द स्मार्ट का मतलब समझना होगा कि स्मार्ट का मतलब क्या होता है | स्मार्टनेस का मतलब खूबसूरती  नहीं है | अगर आप डिक्शनरी में स्मार्ट शब्द का अर्थ खोजे तो आप पाएंगे कि स्मार्ट का मतलब होना है |तो चलिए ये जानते हैं कि सबसे स्मार्ट कैसे बने|

सबसे पहले ये जानते हैं कि स्मार्ट कैसे बनते हैं और स्मार्टनेस का क्या मतलब है | स्मार्ट होने का क्या लाभ है और सबसे ज़्यादा स्मार्ट कौन लोग होते हैं |

सबसे ज़्यादा स्मार्ट कैसे बने- Sabse Zyada Smart kaise Bane

बुद्धिमानशीघ्रफुर्तीला,  तीव्रबुद्धिचुस्तहाज़िरजवाब , बना ठना आदि शब्द है स्मार्ट के मतलब -|

स्मार्ट होने का अर्थ ये नहीं है कि आप शारीरिक तौर पर कितने खूबसूरत हैं , आप सावले हैं या गोरे | स्मार्ट होने का मतलब गतिशील होना है , एक्टिव होना , जागरूक होना , सकारात्मक होना | लोगो के अन्दर एक भ्रम है  कि अगर वो दिखने में सुन्दर और सुडौल हैं तो वो स्मार्ट हैं | नहीं ऐसा बिलकुल भी नहीं है | स्मार्ट वो व्यक्ति नहीं होता जो सिर्फ दिखने में आकर्षक हो या सुन्दर हो | बल्कि स्मार्ट होना आपकी अच्छी आदतों , अच्छी सोच और कार्य करने के सही तरीके से सम्बंधित है | स्मार्ट होना कई चीजों का समन्वय है | कई बातो को मिलाकर हम ये decide कर सकते हैं कि फलां व्यक्ति स्मार्ट है नहीं | आज की इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको बताएँगे कि स्मार्ट कैसे बने या स्मार्ट कैसे बना जा सकता है | स्मार्टनेस किन चीजों से आती है | कौन कौन सी बुरी आदते हमे स्मार्ट बनने से रोकती है

स्मार्ट कैसे बने – स्मार्ट बनने के टिप्स

स्मार्ट बनने के लिए हम आप को कुछ बातो के बारे में बताएँगे जिनका ध्यान रख कर आप भी स्मार्ट बन सकते हैं |

 आत्मविश्वास से भरपूर रहे  

स्मार्ट व्यक्ति की सबसे बड़ी पहचान होती है उसका आत्मविश्वास | अगर आप के अन्दर आत्मविश्वास की कमी नहीं है तो  ये आत्मविश्वास खुद बखुद तेज बनकर आपके चेहरे पर दिखेगा और आप की कार्यशैली में भी

अपने उठने- बैठने और चलने के ढंग में करे सुधार 

आपके उठने बैठने और चलने के तरीके से भी या कहें कि आपकी शारीरिक भाषा भी आपके स्मार्टनेस में योगदान करती है |

अपने आस पास की चीजों की खबर रखे 

आपका ज्ञान ही आपके आत्मविश्वास की पहला पायदान है | अपने आस पास की चीजों की खबर रखे

अच्छे और साफ़ सुथरे कपडे पहने 

हमेशा साफ़ और अच्छे कपडे पहने | अच्छे का मतलब ये नहीं कि आप अपने हैसियत से ज्यादा खर्च अपने कपड़ो पर करे | अच्छे का मतलब महंगे नहीं है | अच्छे का मतलब जो आपके व्यक्तित्व पे उचित लगे

कम बोले और ज्यादा सुने , ज़रूरत पड़ने पर ही बोले 

अच्छा श्रोता बनने का प्रयास करे | लोगो की बातो को सुने और तब अपना भी पक्ष रखे | फ़िज़ूल की बहस से बचे | ये चीज़े आप की उर्जा ख़राब करेंगी |

प्रतिदिन योग और व्यायाम करे 

कहा जाता है कि  स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है | अपने आपको फिट रखे | रोज़ योग करे | व्यायाम करे | अपने आस पास के लोगो को भी प्रेरित करने का प्रयास करे |

अपने शरीर की सफाई का ध्यान दे 

अपने शरीर की सफाई का ध्यान दे | शेविंग करे | नाखून , बाल  ठीक से रखे | दाँतों की सफाई पर विशेष जोर दे | अगर आपके शरीर से पसीने की दुर्गन्ध आती हो तो हलकी खुशबू वाला परफ्यूम प्रयोग में लाये | जूते और सैंडिल या चप्पल को साफ़ रखे | मोज़े नियमित रूप से बदले | रोजाना नहायें |

ये  भी आदते बना सकती हैं आपको स्मार्ट

  1. इश्वर पर भरोसा रखे |
  2. अपने साथ के लोगो को प्रेरित करे | खुद भी प्रेरणा ले अच्छे लोगों से
  3. सहयोग की भावना रखे
  4. झूठ बोलने से बचे
  5. झूठे वादे न करे
  6. दिखावा न करे
  7. दूसरे के पक्ष को सम्मान दे
  8. मुस्कुराते रहे |
  9. जोर जोर से चिल्ला कर बाते न करे

तो दोस्तों ये थे कुछ टिप जिनको अमल में लाकर आप खुद को स्मार्ट बना सकते हैं | उम्मीद हैं कि आप समझ गए होंगे कि स्मार्ट कैसे बने या स्मार्टनेस क्या होती है |Sabse Smart kaise bane

kaisebane

Share
Published by
kaisebane

Recent Posts

ब्लॉकचेन क्या है हिंदी में जानकारी

ब्लॉकचेन(blockchain) एक वितरित डेटाबेस या लेज़र होता है जो लगातार बढ़ते रिकॉर्ड्स, जिन्हें ब्लॉक्स कहा…

3 weeks ago

प्रभाव शाली आवेदन पत्र लिखने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें

किसी भी पद के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहली प्रक्रिया होती है उसे…

3 weeks ago

CBSE Results 2024: इस तारीख को घोषित होगा कक्षा 10 और 12 बोर्ड परिणाम

सीबीएसई बोर्ड के छात्रों के लिए एक अच्छी खबर है| CBSE 2024 कक्षा 10 और…

3 months ago

भारत की पहली महिला रेसलर हमीदा बानो – Google Doodle Hamida Banu tribute

भारत खेलो और खिलाड़ियों का देश है| भारत के तमाम खेलों में कुश्ती बहुत ही…

3 months ago

NET / JRF Exam 2024 Notification| Oppertunity to Apply

National Testing Agency (NTA) has relased UGC NET / JRF Exam June 2024 Notification. राष्ट्रीय…

3 months ago

UPPSC ARO/RO के Mains Exam की अच्छी तैयारी कैसे करें

दोस्तों पिछली पोस्ट में हमने आपको ये बताया था कि समीक्षा अधिकारी कैसे बने -…

3 months ago