Govt Career

लेखपाल कैसे बने – लेखपाल परीक्षा 2025 की जानकारी , Age, Salary

दोस्तों आज हम आपसे लेखपाल या पटवारी भर्ती के बारे में बात करने जा रहे हैं | | आज हम आपको ये बताएँगे कि  UP Lekhpal 2025 Notification and Salary, लेखपाल 2025 कैसे बने ? लेखपाल का काम क्या होता है ? लेखपाल कितने प्रकार के होते हैं | लेखपाल की सैलरी कितनी होती है ? लेखपाल की परीक्षा का पैटर्न कैसा होता है ? लेखपाल कैसे बने – पटवारी कैसे बने – लेखपाल परीक्षा की जानकारी हिंदी में – Lekhpal Kaise bane – Patwari Kaise Bane UP Lekhpal Bharti 2025 Exam Date: यूपी में राजस्व विभाग में लेखपाल के पद पर भर्ती के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी होने वाला है। हर साल यूपी में लेखपाल के हजारों पदों पर भर्ती के लिए सूचना प्रकाशित की जाती है। इस लेख में जानें कि लेखपाल के पद पर चयन प्रक्रिया क्या है, लेखपाल की सैलरी कितनी होती है, और इस पद के लिए आवश्यक योग्यता क्या है।

लेखपाल क्या होता है ? लेखपाल कैसे बने

लेखपाल या पटवारी राजस्व विभाग का कर्मचारी होता है। इन्हें विभिन्न स्थानों पर अन्य नामों से भी जाना जाता है जैसे:- पटेल, कारनाम अधिकारी, शानबोगरु आदि। यह भारतीय उपमहाद्वीप के ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार का प्रशासनिक पद होता है।

लेखपाल कैसे बने UP Lekhpal Bharti 2025 Exam Pattern Age Limit Salary

उत्तर प्रदेश में लेखपाल एक सरकारी अधिकारी होता है, जो राजस्व विभाग के तहत कार्य करता है। लेखपाल का मुख्य कार्य एक विशिष्ट भौगोलिक क्षेत्र में भूमि अभिलेख और राजस्व संग्रह का प्रबंधन करना होता है। यूपी में हर साल लेखपाल के हजारों पदों पर भर्ती की जाती है, जिसके लिए लाखों उम्मीदवार आवेदन करते हैं। आइए जानते हैं लेखपाल के प्रमुख कर्तव्यों के बारे में:

  • राजस्व अधिकारी को रिपोर्ट देना
  • ग्राम राजस्व खाता और भूमि अभिलेखों का रखरखाव करना
  • म्यूटेशन और पार्टीशन से संबंधित संशोधनों का लेखा-जोखा रखना
  • खेतों का सर्वेक्षण करना
  • खेतों का निरीक्षण करना
  • आधिकारिक मानचित्रों में आवश्यक संशोधन करना
  • प्राकृतिक आपदाओं और कृषि संकट के दौरान सहायता प्रदान करना

लेखपाल बनने के लिए न्यूनतम शैक्षिणक योग्यता

लेखपाल बनने के लिए आपकी न्यूनतम शैक्षिणक योग्यता 12 वीं पास होनी चाहिए । उसके साथ कंप्यूटर डिप्लोमा हो तो और भी अच्छा है। लेखपाल का पद राज्य सरकार के अधीन पद है। यह ग्रेड C का पद है।लेखपाल या पटवारी पद दो प्रकार के होते हैं-
1. राजस्व लेखपाल
2. चकबंदी लेखपाल

लेखपाल की सैलरी कितनी होती है

उत्तर प्रदेश में लेखपाल के पद पर चयनित उम्मीदवारों की बेसिक सैलरी 15,000 रुपये से लेकर 60,000 रुपये तक होती है। इसके अलावा, उन्हें महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता और परिवहन भत्ता जैसी अतिरिक्त सुविधाएं भी प्राप्त होती हैं। यूपी में लेखपाल को सैलरी पे लेवल 3 के तहत मिलती है, जिसमें ग्रेड पे 2000 रुपये निर्धारित है।

लेखपाल के कार्य-

1. राजस्व अभिलेखों को अपडेट रखना।
2. भूमि का आबंटन तथा कब्ज़ा दिलाना।
3. कृषि गणना, पशु गणना तथा अन्य आर्थिक सर्वेक्षण में सहयोग देना ।
4. आपदाओ के दौरान आपदा प्रबंधन अभियानों में सक्रिय रूप से भाग लेना।
5. कृषक दुर्घटना बीमा, विधवा/ वृद्धवस्था/ विकलांग पेंशन तथा आय, निवास एवं जाति प्रमाण पत्रों को बनवाने में आवेदक का सहयोग करना।
6. राष्ट्रिय कार्यक्रमों में सहयोग करना।
लेखपाल की परीक्षा में सामान्य ज्ञान, हिंदी, सामान्य गणित और सामाजिक जीवन से सम्बंधित प्रश्न पूछे जाते हैं। अतः फॉर्म भरने के तुरंत बाद ही इन विषयों या दिए गए syllabus के अनुसार तयारी करें। 100 अंक के पेपर में कम से कम 80 अंक हासिल करने का प्रयास करें। उसके बाद आपको साक्षात्कार के लिए बुलाया जायेगा। सभी प्रक्रिया में सफल होने के बाद आप लेखपाल पद ग्रहण कर सकते हैं।

लेखपाल 2025 की भर्ती कब आएगी- upsssc Online Form Lekhpal 2025

आपको जानकारी दे दें कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा उत्तर प्रदेश में खाली पड़े लेखपाल पदों को भरने के लिए उत्तर प्रदेश लेखपाल 2025 भर्ती के लिए UP Lekhpal Notification 2025 बहुत जल्द जारी किया जाएगा। इस भर्ती की लगभग 90% प्रक्रिया पूरी कर ली गई है, और आयोग को सभी डिटेल्स भेज दी गई हैं। अब केवल नोटिफिकेशन जारी होना बाकी है, जो जनवरी 2025 के मध्य तक उपलब्ध हो जाएगा। सूत्रों के अनुसार, उत्तर प्रदेश लेखपाल नोटिफिकेशन 2025 15 जनवरी तक जारी किया जा सकता है।

UP Lekhpal Bharti 2025 Exam Pattern लेखपाल भर्ती एग्जाम  पैटर्न

UP Lekhpal Selection Process: कैसे बनते हैं लेखपाल?

यूपी में लेखपाल बनने के लिए उम्मीदवार को सबसे पहले लिखित परीक्षा पास करनी होती है। परीक्षा में सफल होने के बाद मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है। लिखित परीक्षा में कुल 100 सवाल होते हैं, जिन्हें हल करने के लिए 120 मिनट का समय मिलता है। हर सवाल के लिए 1 अंक निर्धारित है, लेकिन गलत उत्तर पर 0.25 अंक का नकारात्मक अंकन किया जाता है। नीचे दिए गए चार्ट में विषयवार अंक वितरण की जानकारी दी गई है:

विषयप्रश्नों की संख्याअंक
सामान्य हिंदी2525
गणित2525
ग्रामीण विकास2525
सामान्य ज्ञान2525
कुल100100

UP Lekhpal 2025 आवेदन के लिए पास करनी होगी ये परीक्षा

उत्तर प्रदेश में लेखपाल की भर्ती के लिए केवल वे उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिनके पास UPSSSC PET (उत्तर प्रदेश प्रीलिम्स एलिजिबिलिटी टेस्ट) का सर्टिफिकेट होता है। यह परीक्षा हर साल उत्तर प्रदेश अधिनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित की जाती है। इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले कैंडिडेट्स ही लेखपाल और अन्य ग्रुप बी और सी पदों के लिए आवेदन करने के पात्र माने जाते हैं।

UP Lekhpal 2025 Eligibility and Age Limit: क्या चाहिए योग्यता और आयु?

उत्तर प्रदेश में लेखपाल भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा तक की शिक्षा होनी चाहिए। UPSSSC PET Exam में आवेदन करने के लिए भी 12वीं पास होना आवश्यक है। साथ ही, उम्मीदवारों की आयु 18 साल से कम और 40 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट प्रदान की जाती है।

[लेखपाल कैसे बने ? लेखपाल का काम क्या होता है ? लेखपाल कितने प्रकार के होते हैं | लेखपाल की सैलरी कितनी होती है ? लेखपाल की परीक्षा का पैटर्न कैसा होता है ? लेखपाल कैसे बने – पटवारी कैसे बने – लेखपाल परीक्षा की जानकारी हिंदी में – Lekhpal Kaise bane – Patwari Kaise Bane]

तो दोस्तों ये तो तय है कि  लेखपाल की भर्ती आनी  ही आनी  है तो आप लेखपाल परीक्षा की तैयारी  अभी से शुरू कर दीजिये | इस पोस्ट के माध्यम से हमने आपको लेखपाल कैसे बने इसकी जानकारी देने का प्रयास किया है | अगर आप को ये पोस्ट पसंद आयी हो तो प्लीज इसे और लोगो के साथ शेयर कीजिये |

Ye bhi Padhe

kaisebane

View Comments

Share
Published by
kaisebane

Recent Posts

NTA NEET-UG Result 2025 घोषित: NEET UG 2025 की गर्ल टॉपर अविका अग्रवाल

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज, 14 जून 2025 को NEET-UG Result UG 2025 का…

6 days ago

PCS Exam के लिए उपयोगी किताबें – PCS Ke liye Best Books

PCS Ke liye best book - दोस्तों अधिकतर मित्रों का यह प्रश्न रहता है कि…

2 weeks ago

BSF full form क्या है? बीएसएफ का काम क्या है

दोस्तों आज की इस पोस्ट में हम आपको केंद्रीय पुलिस कोर्स (CPF) के एक बल…

2 weeks ago

इन 12 पॉइंट्स से आप समझ जाएंगे कि IAS और PCS में क्या अंतर है ?

दोस्तों आपने IAS और PCS के बारे में अवश्य सुना होगा मगर क्या आप जानते…

2 weeks ago

FDI एफडीआई क्या होता है- प्रत्यक्ष विदेशी निवेश क्या है – FDI Full Form

दोस्तों आपने अकसर समाचार और सुर्खियों में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश एफडीआई FDI का नाम सुना…

2 weeks ago