Govt Career

लेखपाल कैसे बने – पटवारी कैसे बने – लेखपाल परीक्षा की जानकारी हिंदी में –

दोस्तों आज हम आपसे लेखपाल या पटवारी भर्ती के बारे में बात करने जा रहे हैं | | आज हम आपको ये बताएँगे कि  लेखपाल कैसे बने ? लेखपाल का काम क्या होता है ? लेखपाल कितने प्रकार के होते हैं | लेखपाल की सैलरी कितनी होती है ? लेखपाल की परीक्षा का पैटर्न कैसा होता है ? लेखपाल कैसे बने – पटवारी कैसे बने – लेखपाल परीक्षा की जानकारी हिंदी में – Lekhpal Kaise bane – Patwari Kaise Bane

लेखपाल क्या होता है

लेखपाल या पटवारी राजस्व विभाग का कर्मचारी होता है। इन्हें विभिन्न स्थानों पर अन्य नामों से भी जाना जाता है जैसे:- पटेल, कारनाम अधिकारी, शानबोगरु आदि। यह भारतीय उपमहाद्वीप के ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार का प्रशासनिक पद होता है।

लेखपाल बनने के लिए न्यूनतम शैक्षिणक योग्यता

लेखपाल बनने के लिए आपकी न्यूनतम शैक्षिणक योग्यता 12 वीं पास होनी चाहिए । उसके साथ कंप्यूटर डिप्लोमा हो तो और भी अच्छा है। लेखपाल का पद राज्य सरकार के अधीन पद है। यह ग्रेड C का पद है।लेखपाल या पटवारी पद दो प्रकार के होते हैं-
1. राजस्व लेखपाल
2. चकबंदी लेखपाल

लेखपाल की सैलरी कितनी होती है

लेखपाल पद के लिए वेतन ग्रेड पे 5200-20200 और 2000 है।

लेखपाल के कार्य-

1. राजस्व अभिलेखों को अपडेट रखना।
2. भूमि का आबंटन तथा कब्ज़ा दिलाना।
3. कृषि गणना, पशु गणना तथा अन्य आर्थिक सर्वेक्षण में सहयोग देना ।
4. आपदाओ के दौरान आपदा प्रबंधन अभियानों में सक्रिय रूप से भाग लेना।
5. कृषक दुर्घटना बीमा, विधवा/ वृद्धवस्था/ विकलांग पेंशन तथा आय, निवास एवं जाति प्रमाण पत्रों को बनवाने में आवेदक का सहयोग करना।
6. राष्ट्रिय कार्यक्रमों में सहयोग करना।
लेखपाल की परीक्षा में सामान्य ज्ञान, हिंदी, सामान्य गणित और सामाजिक जीवन से सम्बंधित प्रश्न पूछे जाते हैं। अतः फॉर्म भरने के तुरंत बाद ही इन विषयों या दिए गए syllabus के अनुसार तयारी करें। 100 अंक के पेपर में कम से कम 80 अंक हासिल करने का प्रयास करें। उसके बाद आपको साक्षात्कार के लिए बुलाया जायेगा। सभी प्रक्रिया में सफल होने के बाद आप लेखपाल पद ग्रहण कर सकते हैं।

लेखपाल 2017 की भर्ती कब आएगी- upsssc Online Form Lekhpal 2017

उत्तर प्रदेश सरकार जल्दी ही चकबंदी लेखपाल के पदों की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी करेगी | जैसा कि सबको पता चकबंदी लेखपाल ये भर्ती काफी लम्बे समय से अटकी हुई है और पेपर में कई बार ये आ चूका है कि भर्ती होगी पर लेखपाल की भर्ती का कोई विज्ञापन नहीं आया | कुछ दिनों पर उत्तर प्रदेश के प्रमुख हिंदी अख़बार अमर उजाला में आया था कि जल्दी राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश 14000 पदों पर भर्ती जारी कर देगी | अगर ये भर्ती आती है तो बेरोजगारों के लिए सोने पर सुहागा हो जायेगा | क्योकि सामान्यतया इतनी ज्यादा पदों के लिए किसी भी विभाग में भर्ती आती नहीं है

UP Lekhpal Bharti 2017 Exam Pattern

लेखपाल भर्ती एग्जाम  पैटर्न

अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा (80 अंक) और इंटरव्यू (20 अंक) दोनों देने होंगे। दोनों में मिले अंकों के आधार पर संयुक्त मेरिट तैयार की जाएगी। उसी आधार पर नियुक्तियां की जाएंगी।

प्रदेश में लेखपालों की भर्ती राजस्व परिषद की निगरानी में होगी। जिलाधिकारियों का दायित्व होगा कि वे समय से विज्ञापन जारी करवाएं और पूरी प्रक्रिया पर नजर रखें। इसके लिए जिला स्तर पर एक कमिटी बनाई जाएगी। इसमें जिलाधिकारी या उनका नामित कोई व्यक्ति अध्यक्ष होगा। इस पर जिलाधिकारी नजर रखेंगे। जिलाधिकारियों के काम का पर्यवेक्षण सभी मंडलायुक्त करेंगे। परीक्षा एजेंसी का चयन भी राजस्व परिषद करेगी और डीएम को उपलब्ध कराएगी। राजस्व परिषद का ही जिम्मा होगा कि वह सेवा नियमावली के अनुसार चयन समिति का गठन करे और विज्ञापन प्रारूप डीएम को उपलब्ध कराए।

ऐसे बनेगी चयन समिति

-एक अधिकारी जो नियुक्ति प्राधिकारी की श्रेणी के नीचे न हो

-अध्यक्ष अनुसूचित जाति या जनजाति का न हो

-अन्य पिछड़ा वर्ग से जो अपर जिला मैजिस्ट्रेट श्रेणी से नीचे न हो

[लेखपाल कैसे बने ? लेखपाल का काम क्या होता है ? लेखपाल कितने प्रकार के होते हैं | लेखपाल की सैलरी कितनी होती है ? लेखपाल की परीक्षा का पैटर्न कैसा होता है ? लेखपाल कैसे बने – पटवारी कैसे बने – लेखपाल परीक्षा की जानकारी हिंदी में – Lekhpal Kaise bane – Patwari Kaise Bane]

तो दोस्तों ये तो तय है कि  लेखपाल की भर्ती आनी  ही आनी  है तो आप लेखपाल परीक्षा की तैयारी  अभी से शुरू कर दीजिये | इस पोस्ट के माध्यम से हमने आपको लेखपाल कैसे बने इसकी जानकारी देने का प्रयास किया है | अगर आप को ये पोस्ट पसंद आयी हो तो प्लीज इसे और लोगो के साथ शेयर कीजिये |

Ye bhi Padhe

kaisebane

Share
Published by
kaisebane

Recent Posts

ब्लॉकचेन क्या है हिंदी में जानकारी

ब्लॉकचेन(blockchain) एक वितरित डेटाबेस या लेज़र होता है जो लगातार बढ़ते रिकॉर्ड्स, जिन्हें ब्लॉक्स कहा…

2 weeks ago

प्रभाव शाली आवेदन पत्र लिखने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें

किसी भी पद के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहली प्रक्रिया होती है उसे…

2 weeks ago

CBSE Results 2024: इस तारीख को घोषित होगा कक्षा 10 और 12 बोर्ड परिणाम

सीबीएसई बोर्ड के छात्रों के लिए एक अच्छी खबर है| CBSE 2024 कक्षा 10 और…

3 months ago

भारत की पहली महिला रेसलर हमीदा बानो – Google Doodle Hamida Banu tribute

भारत खेलो और खिलाड़ियों का देश है| भारत के तमाम खेलों में कुश्ती बहुत ही…

3 months ago

NET / JRF Exam 2024 Notification| Oppertunity to Apply

National Testing Agency (NTA) has relased UGC NET / JRF Exam June 2024 Notification. राष्ट्रीय…

3 months ago

UPPSC ARO/RO के Mains Exam की अच्छी तैयारी कैसे करें

दोस्तों पिछली पोस्ट में हमने आपको ये बताया था कि समीक्षा अधिकारी कैसे बने -…

3 months ago