आज के समय में सरकारी नौकरी हर युवा का सपना है और उनमें से एक सबसे लोकप्रिय पद है LDC (Lower Division Clerk)। यह नौकरी सिर्फ एक job नहीं बल्कि एक stable career और secure future का रास्ता मानी जाती है। अगर आप भी 10th या 12th के बाद सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो LDC आपके लिए एक बेहतरीन option हो सकता है।
दोस्तों, आज की यह पोस्ट आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इस लेख में हम आपको विस्तार से बताएंगे कि LDC (Lower Division Clerk) कैसे बनें, LDC क्लर्क क्या होता है, और इस नौकरी से जुड़ी पूरी जानकारी क्या है। यहां आप जानेंगे कि लोअर डिविजन क्लर्क बनने के लिए योग्यता क्या होनी चाहिए, चयन प्रक्रिया कैसे होती है, सैलरी कितनी मिलती है और यह नौकरी कहां-कहां मिल सकती है।
क्या होता है एलडीसी ?
लोअर डिविजन क्लर्क का पद केंद्र और राज्य सरकार के लगभग सभी मंत्रालयों एवं विभागों, विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (PSUs), सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों एवं ग्रामीण बैंकों, आदि में होता है. UP PET उत्तर प्रदेश राज्य में लोअर डिवीज़न क्लर्क बनने के लिए देना पड़ेगा | UP PET की पूरी जानकारी आप इस आर्टिकल पर पढ़ सकते हैं
People Also Read
- बैंक में क्लर्क कैसे बने , bank clerk kaise bane
- BCA के बाद Career Options – BCA करने के बाद क्या करें?
- CA Kaise Bane (2026) – पूरी जानकारी हिंदी में
जो छात्र LDC क्लर्क बनना चाहते हैं, उन्हें इससे संबंधित सभी जानकारी होनी चाहिए। उदाहरण के लिए,एलडीसी क्या है, एलडीसी कैसे बनें, एलडीसी बनने की पात्रता, एलडीसी चयन प्रक्रिया, एलडीसी की तैयारी कैसे करें, एलडीसी के लिए आवेदन कैसे करें, एलडीसी के वेतन आदि के बारे में।
LDC यानी Lower Division Clerk एक एंट्री लेवल सरकारी पद है जिसमें मुख्य रूप से ऑफिस का रिकॉर्ड मैनेजमेंट, फाइल वर्क, डेटा एंट्री और दस्तावेजों का रखरखाव किया जाता है। यह पद केंद्र और राज्य सरकार दोनों में उपलब्ध होता है।
लोअर डिविजन क्लर्क के लिए कितनी होनी चाहिए योग्यता?
लोअर डिविजन क्लर्क बनने के लिए जरूरी है कि उम्मीदवार को किसी भी विषय में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 12वीं (10 +2 ) उत्तीर्ण होना चाहिए.
इसके साथ ही, उम्मीदवार को कंप्यूटर अप्लीकेशन में कम से कम छह माह का सर्टिफिकेट या डिप्लोमा प्रोग्राम उत्तीर्ण होना चाहिए. इसके साथ ही, कंप्यूटर पर अंग्रेजी एवं हिंदी में टाइपिंग में निपुण होना चाहिए. संबंधित प्रोफाइल पर पूर्व कार्य अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को वरीयता दी जाती है. कहीं कहीं शार्ट हैण्ड या आशुलिपि भी माँगा जाता है | आशुलिप की पूरी जानकारी के लिए ये आर्टिकल पढ़े
लोअर डिविजन क्लर्क के लिए कितनी है आयु सीमा?
लोअर डिविजन क्लर्क बनने के लिए जरूरी है कि उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से 27 वर्ष के बीच हो. हालांकि, कुछ संस्थानों में अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष तक होती है. आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा सरकार के नियमानुसार छूट दी जाती है.
लोअर डिविजन क्लर्क के लिए चयन प्रक्रिया
लोअर डिविजन क्लर्क के पद पर उम्मीदवारों का चयन आमतौर पर शैक्षणिक रिकॉर्ड, लिखित परीक्षा और पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर किया जाता है. हालांकि, यदि संविदा के आधार पर नियुक्ति की जानी है तो संबंधित संस्थान उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग शैक्षणिक रिकॉर्ड और पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर ही कर सकता है.
कितनी मिलती है लोअर डिविजन क्लर्क को सैलरी?
लोअर डिविजन क्लर्क के पद पर छठें वेतन आयोग के पे-बैंड 1 के अनुरूप रु.5200 – रु.20200 + ग्रेड पे 1900 के अनुसार सैलरी दी जाती है. यदि लोअर डिविजन क्लर्क के पद पर संविदा के आधार पर भर्ती की जाती है तो आमतौर पर रु. 15000-20000 प्रति माह तक वेतन दिया जाता है.
वहीं, राज्य सरकारों के विभागों एवं संस्थानों में वेतनमान संबंधित राज्य के समकक्ष स्तर पर निर्धारित वेतनमान के अनुसार दिया जाता है जो कि राज्य के अनुसार अलग-अलग होता है.
लोअर डिविजन क्लर्क की कहां मिलेगी सरकारी नौकरी?
लोअर डिविजन क्लर्क का पद केंद्र और राज्य सरकार के लगभग सभी मंत्रालयों एवं विभागों, विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (PSUs), सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों एवं ग्रामीण बैंकों, आदि में होने के कारण इस पद के लिए रिक्तियां समय-समय पर इन्हीं संस्थानों में समय-समय पर निकलती रहती हैं.
इन सभी रिक्तियों के बारे में भारत सरकार के प्रकाशन विभाग से प्रकाशित होने वाले रोजगार समाचार, दैनिक समाचार पत्रों एवं सरकारी नौकरी की जानकारी देने वाले पोर्टल्स या मोबाइल अप्लीकेशन के माध्यम से अपडेट रहा जा सकता है.
Lower Division Clerk (LDC) चयन प्रक्रिया
LDC भर्ती प्रक्रिया आमतौर पर तीन चरणों में होती है।
- पहला चरण लिखित परीक्षा होता है जिसमें सामान्य ज्ञान, गणित, रीजनिंग और भाषा आधारित प्रश्न पूछे जाते हैं।
- दूसरा चरण टाइपिंग टेस्ट होता है जिसमें उम्मीदवार की टाइपिंग स्पीड और accuracy चेक की जाती है।
- तीसरा चरण दस्तावेज सत्यापन होता है जिसमें सभी शैक्षणिक और पहचान दस्तावेजों की जांच की जाती है।
LDC सैलरी 2026
LDC की सैलरी 2026 में लगभग 19,900 रुपये से 63,200 रुपये के पे स्केल के अंतर्गत आती है।
शुरुआती इन-हैंड सैलरी लगभग 25,000 रुपये से 32,000 रुपये प्रति माह तक हो सकती है जिसमें DA, HRA और अन्य सरकारी भत्ते शामिल होते हैं।
अनुभव और प्रमोशन के साथ सैलरी में लगातार वृद्धि होती रहती है।
LDC का काम क्या होता है
LDC Lower Division Clerk का मुख्य कार्य ऑफिस के दैनिक प्रशासनिक कार्यों को संभालना होता है।
इसमें फाइलों का रखरखाव, डेटा एंट्री, पत्राचार, रिकॉर्ड अपडेट करना और वरिष्ठ अधिकारियों की सहायता करना शामिल होता है।
यह एक डेस्क जॉब होती है जिसमें कंप्यूटर और टाइपिंग का उपयोग अधिक होता है।
Lower Division Clerk में करियर ग्रोथ
LDC पद पर चयन के बाद उम्मीदवार को धीरे-धीरे प्रमोशन मिलता है।
LDC से UDC (Upper Division Clerk), फिर Assistant Section Officer और आगे उच्च प्रशासनिक पदों तक पहुंचने का अवसर मिलता है।
सरकारी विभागों में यह एक स्थिर और सुरक्षित करियर ग्रोथ प्रदान करता है।
Lower Division Clerk (LDC) नौकरी क्यों खास है
यह नौकरी उन युवाओं के लिए बहुत अच्छी है जो कम पढ़ाई के बाद सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं।
इसमें स्थिरता, सम्मान और सुरक्षित भविष्य मिलता है जो इसे भारत में एक लोकप्रिय सरकारी नौकरी बनाता है।
People Also Read
- Ethical Hacker Kaise Bane? पूरी जानकारी 2025 में — Step-by-Step Guide (Hindi)
- MECHANICAL ENGINEER मैकेनिकल इंजीनियर कैसे बने
- Indian Economics से सम्बंधित 100 Important Question
आलोक वत्स बीएड धारक , TET / CTET क्वालिफाइड हैं और साथ ही MCA डिग्री धारक भी हैं | विगत 15 वर्षो से सरकारी जॉब्स जैसे समीक्षा अधिकारी , PCS एग्जाम और तमाम सरकारी नौकरियों से सम्बंधित आर्टिकल लिख रहे हैं और हज़ारो छात्रों को गाइडेंस दे चुके हैं |