Govt Career

बीएड के बाद क्या करें – B.Ed Ke baad kya kare

दोस्तों बीएड करने के बाद  करियर ऑप्शन है अधिकतर स्टूडेंट्स का यही प्रश्न  होता है इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको बताने  जा रहे हैं कि बीएड के बाद क्या करें | दोस्तों बीएड करने के बाद आप शिक्षा क्षेत्र में कई अवसरों में भाग ले सकते हैं | प्राइवेट स्कूल से लेकर एडेड स्कूल तक में आप के लिए मार्ग खुल जाते हैं | अध्यापन के क्षेत्र में आपको बीएड करने के बाद बहुत सारे अवसर प्राप्त होने लगते हैं | इस पोस्ट में हम आपको बहुत सटीक शब्दों में बताने जा रहे हैं कि बीएड करने के क्या लाभ है या बीएड करने के बाद क्या करें | अगर आप को पोस्ट पसंद आये तो इसे शेयर ज़रूर करियेगा आप

निजी विद्यालयों में अध्यापन कर सकते हैं

आज कल किसी भी प्राइवेट स्कूल में टीचर के लिए बीएड को अनिवार्य योग्यता कर दिया गया है | ऐसे स्कूल में अध्यापन के लिए बीएड होना ज़रूरी है | पहले स्नातक करने के बाद आप शिक्षण  कार्य कर सकते थे पर आज ऐसा नहीं है | अगर आप किसी अच्छे प्राइवेट स्कूल में टीचिंग करना चाहते हैं तो बीएड करना बहुत ही ज़रूरी हो जाता है | आजकल प्राइवेट स्कूल भी अच्छे पैसे दे रहे हैं |

टीजीटी (Trained Graduate Teacher) की तैयारी कर सकते हैं

माध्यमिक शिक्षा चयन आयोग के माध्यम से आप TGT परीक्षा में प्रतिभाग करके और उसे पास करके बतौर TGT टीचर भी काम कर सकते हैं  इसकी फुल फॉर्म Trained Graduate Teacher है। इसे हिंदी में प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक कहा जाता है। इसे पास करने के बाद सरकारी अध्यापक बना जा सकता है।ये एग्जाम वही व्यक्ति दे सकता है जिसने ग्रेजुएशन के साथ बी एड उत्तीर्ण किया हो। इसे पास करने के बाद टीचर बनते हैं। सरकारी शिक्षक बनने के लिए  B.ed के बाद ही रास्ता खुलता है। इसीलिए ये एग्जाम B.ed के बाद होता है। टीजीटी व पीजीटी की भर्तियां समय – समय पर एक साथ निकालती है। ये भर्तियां राज्य सरकार अपने राज्य के सरकारी हाई स्कूलों के लिए निकालती है। इसके अलावा केंद्रीय विद्यालयों में अध्यापकों की कमी को पूरा करने के लिए केंद्र सरकार भर्ती निकालती रहती है।

LT  ग्रेड टीचर  तैयारी कर सकते हैं

दोस्तों बीएड करने के बाद आप राजकीय विद्यालयों में LT टीचर के पद पर भी काम कर सकते हैं | प्रतियोगी परीक्षा को पास करने के बाद आप का चयन हो सकता है|  LT Teacher के बारे में अधिक जानकारी के लिए निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

UP LT Grade Teacher Syllabus 2018 -UP LT Grade Teacher 2018 सिलेबस

प्राथमिक विद्यालय में  अध्यापक के तौर  पर कार्य कर सकते हैं

प्रदेश स्तर पर आयोजित होने वाली सहायक अध्यापक परीक्षा में भाग लेकर और अधिक मार्क्स पा कर आप परिषदीय विद्यालयों में सहायक अध्यापक के तौर पर भी नियुक्त हो सकते हैं

इसके अतिरिक्त नवोदय  विद्यालयों, केंद्रीय विद्यालयों , और आर्मी पब्लिक स्कूल जैसे संस्थानों में भी आप अध्यापक के पद पर नियुक्ति प्राप्त कर सकते हैं 

तो दोस्तों आपको बीएड की उपयोगिता समझ में आ गयी होगी | अपनी क्षमता और समय तथा रूचि के अनुसार आप अपने लिए दिए गए विकल्पों में कोई विकल्प चुन सकते हैं?
यूपीपीएससी सामाजिक विज्ञान एलटी ग्रेड टीचर सिलेबस

 

kaisebane

Share
Published by
kaisebane

Recent Posts

NTA NEET-UG Result 2025 घोषित: NEET UG 2025 की गर्ल टॉपर अविका अग्रवाल

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज, 14 जून 2025 को NEET-UG Result UG 2025 का…

2 days ago

PCS Exam के लिए उपयोगी किताबें – PCS Ke liye Best Books

PCS Ke liye best book - दोस्तों अधिकतर मित्रों का यह प्रश्न रहता है कि…

1 week ago

BSF full form क्या है? बीएसएफ का काम क्या है

दोस्तों आज की इस पोस्ट में हम आपको केंद्रीय पुलिस कोर्स (CPF) के एक बल…

1 week ago

इन 12 पॉइंट्स से आप समझ जाएंगे कि IAS और PCS में क्या अंतर है ?

दोस्तों आपने IAS और PCS के बारे में अवश्य सुना होगा मगर क्या आप जानते…

1 week ago

FDI एफडीआई क्या होता है- प्रत्यक्ष विदेशी निवेश क्या है – FDI Full Form

दोस्तों आपने अकसर समाचार और सुर्खियों में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश एफडीआई FDI का नाम सुना…

1 week ago