फलों के राजा कहे जाने वाले फल आम की कई किस्में भारत में पायी जाती है | अब अगर इस राजा फल के भी राजा को चुनने की बात हो तो गोल्डन दशहरी आम को पहले नंबर पर रखा जा सकता है| अगर आप आम (Mango) के शौकीन हैं, तो आपने “दसहरी आम” का नाम ज़रूर सुना होगा। लेकिन क्या आप गोल्डन दसहरी आम के बारे में जानते हैं? यह आम उत्तर प्रदेश के मलिहाबाद क्षेत्र की एक बेहद लोकप्रिय और खास किस्म है। इसका नाम ‘गोल्डन’ इसलिए पड़ा क्योंकि यह पकने पर सुनहरे पीले रंग का हो जाता है, जो न केवल देखने में आकर्षक होता है बल्कि स्वाद में भी बेजोड़ होता है। “गोल्डन दशहरी” शब्द इसकी खास सुनहरी चमक और पूरी तरह से पके हुए, आकर्षक रंग को दर्शाता है

जहाँ दशहरी आम हल्का हरे रंग के साथ पीलापन लिए रहता है वही गोल्डन दसहरी आम बड़े आकर का और पूरी तरीके से पीला या गोल्डन होता है | अगर बार करें मिठास कि तो गोल्डन दशहरी आम की मिठास साधारण दशहरी आम से ज़्यादा होती है | चूँकि यह एक “संकर” या हाइब्रिड किस्म का आम है तो इसमें पाए जाने वाले गुण साधारण दशहरी आम से थोड़े अलग हैं | इसमें बीज पतला होता है।
हालाँकि कुछ लोगों का यह मानना है कि गोल्डन दशहरी का ओरिजिन लखनऊ का मलिहाबाद नहीं बल्कि ये आम Taiwan F1 Mango है मगर ये गलत है | त्तर प्रदेश के लखनऊ में आयोजित आम महोत्सव 2025 इस बार किसानों के लिए एक ऐतिहासिक क्षण बन गया जब मलिहाबाद के तीन किसानो को गोल्डन दसहरी आम के उत्पादन के लिए मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया|
क्या रेट है गोल्डन दशहरी आम का | golden dasheri mango price
जहाँ पर फल बाज़ार में अच्छी क्वालिटी के दशहरी आम 40 रूपये किलो के भाव से लेकर 60 रुपये के भाव तक बिक रहे हैं | वहीं ये गोल्डन दशहरी आम 120 रुपए प्रति किलोग्राम से लेकर 160 रुपये प्रति किलो के भाव से बेचे जा रहे हैं
एक गोल्डन दशहरी आम का वजन लगभग 200 ग्राम से लेकर 320 ग्राम तक हो सकता है | ये सभी आम आकार , रंग और खुशबु में एक जैसे होते हैं इसीलिए फलमंडी में इनकी शोभा देखते ही बनती है| गोल्डन दशहरी आम एक प्रीमियम किस्म है जो अपनी गुणवत्ता, स्वाद और खुशबू के लिए जानी जाती है।
गोल्डन दशहरी आम की खास बातें:
विशेषता | विवरण |
---|---|
रंग | सुनहरा पीला (Golden Yellow) |
खुशबू | तीव्र, मनभावन |
स्वाद | अत्यंत मीठा और रसीला |
गूदा | रेशेदार नहीं, मुलायम और चिकना |
बीज | पतला और छोटा |
उत्पत्ति और प्रमुख क्षेत्र:
Golden दसहरी आम मुख्यतः लखनऊ के पास मलिहाबाद क्षेत्र में उगाया जाता है, जिसे भारत की “दशहरी नगरी” भी कहा जाता है। यहां की जलवायु और मिट्टी इस खास किस्म की खेती के लिए आदर्श है।
क्यों है गोल्डन दसहरी आम इतना खास?
- 100% प्राकृतिक स्वाद – रसायन रहित तरीके से उगाया जाता है
- पाचन में मददगार – इसमें फाइबर और एंजाइम होते हैं जो डाइजेशन को बेहतर बनाते हैं
- विटामिन से भरपूर – खासकर Vitamin A और C
- बच्चों और बड़ों दोनों के लिए परफेक्ट – इसका स्वाद सबको पसंद आता है
कहां से खरीदें गोल्डन दशहरी आम?
आप इसे गर्मियों में कई ऑफलाइन और ऑनलाइन स्रोतों से खरीद सकते हैं:
- ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म्स:
- Amazon Fresh
- BigBasket
- Flipkart Grocery
- Local organic farm portals
- लोकल मार्केट:
- लखनऊ, कानपुर, दिल्ली, वाराणसी, प्रयागराज जैसे शहरों में इसकी खूब मांग है
गोल्डन दसहरी आम दशहरी आम की एक प्रसिद्ध किस्म है, जो अपनी खास मिठास और खुशबू के लिए जानी जाती है। यह उत्तर भारत, खासकर उत्तर प्रदेश के लखनऊ जिले के मलिहाबाद क्षेत्र में मुख्य रूप से उगाया जाता है। दशहरी आम का इतिहास 18वीं शताब्दी से जुड़ा है और इसका नाम लखनऊ के पास स्थित ‘दशहरी’ नामक गांव से पड़ा है, जहां इसका मूल पौधा माना जाता है।
पहचान और विशेषताएं
- रंग: दशहरी आम पकने पर आमतौर पर हरे-पीले रंग का होता है, लेकिन “गोल्डन दशहरी” शब्द इसकी खास सुनहरी चमक और पूरी तरह से पके हुए, आकर्षक रंग को दर्शाता है। कुछ नई किस्मों पर रिसर्च भी चल रही है, जो इसे और भी रंगीन रूप में बाजार में लाएंगी।
- आकार: यह आम लंबा और अंडाकार होता है, जो मध्यम आकार का होता है।
- गूदा: इसका गूदा सुनहरा पीला, रेशे रहित और बहुत रसीला होता है।
- स्वाद और खुशबू: गोल्डन दशहरी अपनी शहद जैसी मिठास और तीव्र, मनमोहक सुगंध के लिए जाना जाता है। इसका स्वाद हल्का खट्टा-मीठा हो सकता है, लेकिन मिठास प्रमुख होती है।
- अंदरूनी बीज: इसमें बीज पतला होता है।
दशहरी आम का महत्व
दशहरी आम को भारत में आमों का राजा भी कहा जाता है। यह न केवल अपने बेहतरीन स्वाद के लिए लोकप्रिय है, बल्कि इसने भारत में आम की कई नई किस्मों के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जैसे कि मल्लिका और आम्रपाली। दशहरी आम का मूल पौधा (मदर प्लांट) आज भी लखनऊ के दशहरी गांव में मौजूद है, जिसे 200 से 300 साल पुराना माना जाता है।
कैसे करें उपयोग?
- आमरस या मिल्कशेक
- सीधा काटकर खाना
- मैंगो स्मूदी, आइसक्रीम या डेज़र्ट्स
- बच्चों के टिफिन में मैंगो रोल या फ्रूट चाट
गोल्डन दशहरी आम से जुड़े कुछ सवाल (FAQs)
Q.1: क्या गोल्डन दसहरी आम जैविक (Organic) होता है?
👉 हाँ, कई किसान अब इसे ऑर्गेनिक तरीके से भी उगाने लगे हैं।
Q.2: इसका सीजन कब होता है?
👉 मई के अंत से जुलाई की शुरुआत तक।
Q.3: क्या इसे विदेशों में भी निर्यात किया जाता है?
👉 जी हाँ, खाड़ी देशों, अमेरिका और यूरोप में इसकी भारी मांग है।
पर्यावरण से संबधित 100 महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर
आलोक वत्स बीएड धारक , TET / CTET क्वालिफाइड हैं और साथ ही MCA डिग्री धारक भी हैं | विगत 15 वर्षो से सरकारी जॉब्स जैसे समीक्षा अधिकारी , PCS एग्जाम और तमाम सरकारी नौकरियों से सम्बंधित आर्टिकल लिख रहे हैं और हज़ारो छात्रों को गाइडेंस दे चुके हैं |