Exam Material

भारतीय संविधान की तैयारी कैसे करें ? संविधान की पढ़ाई कैसे करें ?

अगर आप एक प्रतियोगी छात्र हैं और तमाम तरह की प्रतियोगिया परीक्षा में भाग लेते हैं तो आपको भारतीय संविधान के प्रश्न भी मिलते हैं | अब कई विद्यार्थी यह सोचते हैं कि भारतीय संविधान की तैयारी कैसे करें और भारतीय संविधान को पढ़ने और याद रखने का सही तरीका क्या है| आज की इस पोस्ट में हम आप को यही बताने जा रहे हैं कि भारतीय संविधान को अपनी परीक्षा के लिए कैसे अच्छी तरह से पढ़े और तैयार करें जिससे आपके किसी भी एग्जाम में कोई प्रश्न न छूट जाए चाहे वो परीक्षा IAS, PCS, Samiskha Adhikari, Lekhpal , Daroga (Sub Inspector) , BEO CPAF, NDA, CDS या SSC कोई भी हो| तो चलिए समझते हैं कि संविधान की पढ़ाई कैसे करें ? भारतीय संविधान की तैयारी कैसे करें ? How to prepare Indian Constitution for Competitive Exams.

Indian Constitution Preparation in Hindi

भारतीय संविधान एक तथ्यपरक विषय जिसे विस्तृत पढ़ने के अलावा आप बिंदुवार भी पढ़ सकते हैं | भारतीय संविधान को पढ़ने से पहले हमें उसकी विषय वस्तु को समझना होगा | चलिए संविधान को अब हम टुकड़ों में समझते हैं |

१) भारतीय संविधान का इतिहास या भारत का संवैधानिक इतिहास
२) संविधान सभा
३) संविधान का मूल स्वरुप
४) संविधान के अनुच्छेद
५) संविधान की अनुसूचियाँ
६) संविधान के सुधार और संशोधन

Current affairs की तैयारी कैसे करें

भारतीय संविधान की तैयारी कैसे करें

पहले संविधान के अनुच्छेदों के वर्गीकरण को समझिये कि संविधान के किस भाग में क्या है| अगर एक बार आपको अनुच्छेदों का वर्गीकरण समझ में आ गया तो आप के लिए अनुच्छेदों को समझना आसान हो जाएगा क्योंकि सबसे विस्तृत भाग संविधान के अनुच्छेद ही हैं| नागरिकता , मूल अधिकार , राज्य के नीति निदेशक तत्व , आपातकाल , संघ , राज्य , मूल कर्तव्य कुछ ऐसे भाग है जिनसे जुड़े अनुच्छेद बहुत ही महत्वपूर्ण होते हैं| इन सबको एक सारणी बनाकर दीवार पर चिपका दें और रोज पांच आर्टिकल्स का टारगेट बनायें | करंट अफेयर्स के मुद्दों को संविधान के दृष्टिकोण से जोड़ कर देखे और और इस तरह अनुच्छेदों का रिवीजन करें

तक्लालिन संशोधनों तथा पूर्ववर्ती महत्वपूर्ण संवैधानिक संशोधनों को डिटेल में पढ़े | अनुच्छेद को बेयर एक्ट से पढ़े लेकिन उनकी व्याख्या किसी अच्छे लेखक की संविधान की बुक में पढ़े जैसे कि DD बासु या एम लक्ष्मीकांत | ये किताबे बहुत अच्छी हैं

भारतीय संविधान की तैयारी के टिप्स Tips to study Constitution

अच्छे तरीके से नोट्स बनायें
Indian Constitution Articles को अपने दोस्तों के साथ रोज़ डिसकस करें |
चार्ट पेपर पर लिखते जाएँ और याद करते जाए
मॉक टेस्ट अवश्य दें
प्रैक्टिस टेस्ट सोल्व करें |
न्यूज़ देखें
आप अपने फ़ोन में भारतीय संविधान का बेयर एक्ट इनस्टॉल कर सकते हैं और जब कभी आपको मौका मिला आप संविधान को पढ़ सकते हैं
करंट के मुद्दों का संवैधानिक विश्लेषण करें और देखें की किसी आर्टिकल से मैच कर रहा है आपका चयनित मुद्दा|

अगर आप भारत सरकार के आधिकारिक वेब पेज से संविधान पढ़ना चाहते हैं हम आप को लिंक उपलब्ध करा रहे हैं | CLICK KARE

तो दोस्तों इस तरह आप अपनी सुनियोजित तैयारी के साथ भारतीय कंस्टीटूशन या भारतीय संविधान की तयारी कर सकते हैं | अगर आप को ये पोस्ट पसंद आयी हो तो प्लीज इसे शेयर करें

kaisebane

Share
Published by
kaisebane

Recent Posts

NTA NEET-UG Result 2025 घोषित: NEET UG 2025 की गर्ल टॉपर अविका अग्रवाल

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज, 14 जून 2025 को NEET-UG Result UG 2025 का…

2 days ago

PCS Exam के लिए उपयोगी किताबें – PCS Ke liye Best Books

PCS Ke liye best book - दोस्तों अधिकतर मित्रों का यह प्रश्न रहता है कि…

7 days ago

BSF full form क्या है? बीएसएफ का काम क्या है

दोस्तों आज की इस पोस्ट में हम आपको केंद्रीय पुलिस कोर्स (CPF) के एक बल…

7 days ago

इन 12 पॉइंट्स से आप समझ जाएंगे कि IAS और PCS में क्या अंतर है ?

दोस्तों आपने IAS और PCS के बारे में अवश्य सुना होगा मगर क्या आप जानते…

7 days ago

FDI एफडीआई क्या होता है- प्रत्यक्ष विदेशी निवेश क्या है – FDI Full Form

दोस्तों आपने अकसर समाचार और सुर्खियों में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश एफडीआई FDI का नाम सुना…

7 days ago