Categories: Govt Career

भारतीय तटरक्षक कैसे बने – Indian Coast Guard कैसे बने

भारतीय तटरक्षक की स्थापना शांतिकाल में भारतीय समुद्र की सुरक्षा करने के उद्देश्य से 18 अगस्‍त 1978 को संघ के एक स्‍वतंत्र सशस्‍त्र बल के रूप में संसद द्वारा तटरक्षक अधिनियम,1978 के अंतर्गत की गई।‘’वयम् रक्षाम: याने हम रक्षा करते हैं’’ भारतीय तटरक्षक का आदर्श वाक्‍य है। वर्तमान में इस बल की कमान इसके महानिदेशक वाइस एडमिरल अनुराग जी थपलियाल, के हाथ में हैं।

भारतीय तटरक्षक, भारत के समुद्री क्षेत्रों में लागू सभी राष्ट्रीय अधिनियमों के उपबंधों का प्रवर्तन करने के लिए प्रमुख संस्था है, जो राष्ट्र एवं समुद्री समुदाय के प्रति निम्नलिखित सेवाएं प्रदान करता हैI

  • हमारे समुद्री क्षेत्रों में कृत्रिम द्वीपों, अपतटीय संस्थापनाओं तथा अन्य संरचना की सुरक्षा और संरक्षण सुनिश्चित करना।
  • मछुवारों की सुरक्षा करना तथा समुद्र में संकट के समय उनकी सहायता करना।
  • समुद्री प्रदूषण के निवारण और नियंत्रक सहित हमारे समुद्री पर्यावरण का संरक्षण और परिरक्षण करना।
  • तस्करी-रोधी अभियानों में सीमा-शुल्क विभाग तथा अन्य प्राधिकारियों की सहायता करना।
  • भारतीय समुद्री अधिनियमों का प्रवर्तन करना।
  • समुद्र में जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक उपाय करना।

समुद्र तटों की चौकसी और रक्षा की जिम्मेदारी भी तटरक्षक बलों की है. तटों के आगे समुद्री इलाके की चौकसी नौसेना करती है. 1960 के दशक में समुद्री रास्तों से लगातार हो रही तस्करी, तट के पास बड़ी मात्रा में मछली पकड़ने की गतिविधियों में अवैध आवाजाही की पहचान न कर पाना, विशेषकर जब मछुवाही क्राफ्टों/नौकाओं के पंजीकरण के लिए किसी प्रभावी पद्धति का लागू न होना आदि की वजह से देश को बहुत बड़ा आर्थिक नुकसान हो रहा था. इस नुकसान को रोकने के लिए प्रभावी नियमों और कार्यवाही के लिए रुस्तमजी आयोग का गठन हुआ. और इसी आयोग ने नौसेना के साथ तटरक्षक बलों की भी जरूरत को महसूस किया और इसकी सिफारिश की.  रूस्‍तमजी समिति की सिफारिशों पर सचिवों द्वारा विचार किया गया और 07 जनवरी 1976 को उन्‍हें स्‍वीकार कर लिया गया .

भारतीय तटरक्षक में ये होते हैं पद

नाविक (Navik)

भारतीय तटरक्षक में नाविक के रिक्त पद की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित की जाती हैं।

सैलरी कितनी मिलेगी: ₹ 21700/- प्रति माह
आयु सीमा (Age Limit): 18 – 22  वर्ष। कृपया आयु में छूट एवं अन्य जानकारियों के लिए प्रकाशित अधिसूचना देखिये |
चयन प्रिक्रिया अभ्यर्थी का चयन लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।

सारंग लस्कर और सहायक स्टोर कीपर (Sarang Lascar & Assistant Store Keeper)

इनके पास स्टोर की ज़िमेम्दारी होती है | भारतीय तटरक्षक से सम्बंधित अधिक जानकारियों के लिए आप पब्लिश्ड नोटिफिकेशन देख सकते

  • जनरल ड्यूटी, जनरल ड्यूटी पायलट

आप भारतीय तटरक्षक में पायलट भी बन सकते हैं

  • सहायक कमांडेंट (Assistant Commandant)

इसके लिए भी सीधी भर्ती की जाती है | भारतीय तटरक्षक में आप असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर अधिकारी के तौर पर जा सकते हैं

  • मोटर परिवहन चालक (सामान्य ग्रेड)

आप ड्राईवर के तौर पर भी ज्वाइन कर सकते हैं तटरक्षक

भारतीय तटरक्षक पता

फ़ोन: +91-120-2411752 (Recruitment)
वेबसाइट: https://www.indiancoastguard.gov.in/

इस नौकरी की अधिक जानकारी आप आधिकारिक वेबसाइट पर प्राप्त कर सकते हैं।

ये पोस्ट एडिटर की लिखी नहीं है — और न ही इसका संपादन किया गया है | कई स्रोत हैं इस इस जानकारी के

 

kaisebane

Share
Published by
kaisebane

Recent Posts

ब्लॉकचेन क्या है हिंदी में जानकारी

ब्लॉकचेन(blockchain) एक वितरित डेटाबेस या लेज़र होता है जो लगातार बढ़ते रिकॉर्ड्स, जिन्हें ब्लॉक्स कहा…

2 weeks ago

प्रभाव शाली आवेदन पत्र लिखने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें

किसी भी पद के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहली प्रक्रिया होती है उसे…

2 weeks ago

CBSE Results 2024: इस तारीख को घोषित होगा कक्षा 10 और 12 बोर्ड परिणाम

सीबीएसई बोर्ड के छात्रों के लिए एक अच्छी खबर है| CBSE 2024 कक्षा 10 और…

3 months ago

भारत की पहली महिला रेसलर हमीदा बानो – Google Doodle Hamida Banu tribute

भारत खेलो और खिलाड़ियों का देश है| भारत के तमाम खेलों में कुश्ती बहुत ही…

3 months ago

NET / JRF Exam 2024 Notification| Oppertunity to Apply

National Testing Agency (NTA) has relased UGC NET / JRF Exam June 2024 Notification. राष्ट्रीय…

3 months ago

UPPSC ARO/RO के Mains Exam की अच्छी तैयारी कैसे करें

दोस्तों पिछली पोस्ट में हमने आपको ये बताया था कि समीक्षा अधिकारी कैसे बने -…

3 months ago