दोस्तों आज की इस पोस्ट में हम उत्तर प्रदेश में प्रमुख खनिज या उत्तर प्रदेश राज्य में पाए जाने वाले खनिजो के बारे में बात करने वाले हैं भारत में प्राप्त कुल खनिजों की मात्रा के अनुसार उत्तर प्रदेश में भारत के कुल खनिज उत्पादन का एक छोटा सा अंश भाग ही पाया जाता है फिर भी उत्तर प्रदेश में आयोजित होने वाली सरकारी जॉब की परीक्षाओं में उत्तर प्रदेश स्पेशल के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के खनिजों से संबंधित प्रश्न पूछे ही जाते हैं चाहे वह पीसीएस की परीक्षा हो या लेखपाल की परीक्षा हो क्या दरोगा की परीक्षा हो या फिर उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित समीक्षा अधिकारी सहायक समीक्षा अधिकारी रिव्यु ऑफिसर असिस्टेंट रिव्यु ऑफिसर सब में उत्तर प्रदेश में पाए जाने वाले खनिजों से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं| उत्तर प्रदेश की विन्ध्य पर्वत श्रंखला के बीच बहुत बड़ी मात्रा में खनिज सम्पदा भरी हुई है. उत्तर प्रदेश में मुख्य रूप से कांच बालू , डायस्पोर, चूना पत्थर, मैग्नेसाइट,तांबा, जिप्सम जैसे खनिज पाए जाते हैं.
उत्तर प्रदेश के खनिज संसाधन-
उत्तर प्रदेश के दक्षिण के 8 जिलों में मुख्य रूप से खनिज पदार्थ पाए जाते हैं| प्रदेश में देश के कुल खनिज उत्पादन का लगभग 3% खनिज है मिलता है उत्तर प्रदेश राज्य खनिज विकास निगम की स्थापना 1974 में की गई | उत्तर प्रदेश में पहले खनिज नीति की घोषणा दिसंबर 1998 में की गई| देश में चूना पत्थर के भंडार में उत्तर प्रदेश का स्थान दूसरा है| सोना तथा कोयले की खोज सोनभद्र जिले में की जा रही है|भारत में डायस्पोरा उत्पादन में उत्तर प्रदेश का प्रथम स्थान है| कांच बालू प्रयागराज के शंकरगढ़ , लालापुर क्षेत्र , चंदौली का चकिया झांसी के मुंडारी तथा बाला भगेत क्षेत्र एवं बांदा चंदौली और सोनभद्र जिलों में पाए जाते हैं
| क्रम संख्या | खनिज का नाम | जिलों का नाम |
| 1. | हीरा | बाँदा, मिर्जापुर |
| 2. | सोना | शारदा और रामगंगा की रेट में, परसोई क्षेत्र (सोनभद्र),बेरवार (ललितपुर) |
| 3. | यूरेनियम | ललितपुर |
| 4. | चूना पत्थर | गुरुमा-कनाच-बासुहारी (मिर्जापुर), कजराहत (सोनभद्र) |
| 5. | बाक्साइट | बाँदा, वाराणसी,ललितपुर |
| 6. | पोटाश लवण | इलाहाबाद, चंदौली, बांदा, झाँसी, सोनभद्र |
| 7. | डोलोमाइट | बारी (सोनभद्र), बांदा |
| 8. | कांच बालू | शंकरगढ़,लोहरगढ़ (इलाहाबाद) ,बरगढ़ (बांदा),अलीगढ़, चित्रकूट |
| 9. | पोटाश लवण | इलाहाबाद, चंदौली, बांदा, झाँसी, सोनभद्र |
| 10. | एंडालुसाइट | सोनभद्र, मिर्जापुर |
| 11. | सेलखडी (लिखने की खड़िया) | हमीरपुर, झाँसी |
| 12. | पाइराइट्स | सोनभद्र |
| 13. | रॉक फास्फेट | ललितपुर |
| 14. | गेरू | बांदा |
| 15. | सिल्लीमेनाइट | सोनभद्र |
| 16. | चाइना क्ले | बाँदा, सोनभद्र |
| 17. | कैल्साइट | मिर्जापुर |
| 18. | लौह अयस्क | ललितपुर |
| 19. | ग्रेनाइट | बांदा, हमीरपुर, ललितपुर, महोबा |
| 20. | डायस्पोर | झाँसी, महोबा, ललितपुर, हमीरपुर |
| 21. | सैंड स्टोन | मिर्जापुर |
| 22. | जिप्सम | झाँसी, हमीरपुर |
| 23. | एस्बेस्टस | मिर्जापुर, झाँसी |
| 24. | संगमरमर | मिर्जापुर, सोनभद्र |
| 25. | फेल्सपार | झाँसी |
उत्तर प्रदेश में प्रमुख खनिज – प्रश्नों के उत्तर
प्रश्न – उत्तर प्रदेश राज्य में यूरेनियम किस जिले में पाया जाता है
ललितपुर जिले में
प्रश्न – उत्तर प्रदेश में एस्बेस्टस कहां पाए जाते हैं
मिर्जापुर जिले में
प्रश्न – ग्रेनाइट पटिया तथा slate बनाए जाते हैं
मिर्जापुर के चुनार में
बॉक्साइट चित्रकूट जिले में प्राप्त होता है। उत्तर प्रदेश में राज्य खनिज विकास निगम की स्थापना 23 मार्च, 1974 को की गई थी। खनिज उत्पादन में राज्य का देश में 10वां स्थान है।
TAG – miniral list in up hindi, उत्तर प्रदेश में खनिज संसाधन, उत्तर प्रदेश में पाये जाने वाले खनिज संसाधनों की सूची, भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय, उत्तर प्रदेश,
u.p. khanijउत्तर प्रदेश के किस भाग में खनिज मिलते हैं
आलोक वत्स बीएड धारक , TET / CTET क्वालिफाइड हैं और साथ ही MCA डिग्री धारक भी हैं | विगत 15 वर्षो से सरकारी जॉब्स जैसे समीक्षा अधिकारी , PCS एग्जाम और तमाम सरकारी नौकरियों से सम्बंधित आर्टिकल लिख रहे हैं और हज़ारो छात्रों को गाइडेंस दे चुके हैं |